ashadh month 2025 upay

भगवान विष्णु के निद्रा में चले जाने का महीना है आषाढ़... चातुर्मास से पहले कर लें 5 काम, घर में बनी रहेगी शुभता

आषाढ़ मास भगवान विष्णु को समर्पित है और इसी महीने से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं जिसे 'चातुर्मास' कहा जाता है। ऐसे में अगर आषाढ़ माह में कुछ सरल उपाय किए जाएं तो इससे घर की शुभता बनी रहती है।
Editorial
Updated:- 2025-06-05, 16:22 IST

आषाढ़ का महीना हिंदू पंचांग का चौथा महीना है और इसे धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आषाढ़ मास भगवान विष्णु को समर्पित है और इसी महीने से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं जिसे 'चातुर्मास' कहा जाता है। इस अवधि में विवाह और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य वर्जित होते हैं, लेकिन भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान, तपस्या और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अगर आषाढ़ माह में कुछ सरल उपाय किए जाएं तो इससे घर की शुभता बनी रहती है और अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं।

आषाढ़ माह के उपाय

आषाढ़ मास भगवान विष्णु को समर्पित है, ऐसे में इस दौरान नियमित रूप से भगवान विष्णु की पूजा करें। भगवान विष्णु के 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का उच्चारण करें। विष्णु सहस्रनाम का 11, 21 या 51 बार पाठ करें। संकल्प लेकर पाठ करने से ज्यादा जल्दी लाभ होगा। इस महीने में छाता, खड़ाऊं, पानी से भरा घड़ा, फल में खरबूजा या तरबूज, नमक और आंवले का दान करना बहुत शुभ और पुण्यकर माना जाता है। ऐसा करने से पुण्य मिलता है और ग्रह दोष शांत होते हैं।

ashadh mah mein kare ye upay

आषाढ़ मास में सूर्य देव की उपासना विशेष फलदायी होती है। प्रतिदिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, स्वास्थ्य बेहतर होता है और करियर में सफलता मिलती है। तांबे का सूर्य घर में लाना भी इस महीने में भाग्य को चमकाने वाला माना जाता है।

यह भी पढ़ें: घर से निकलते समय की गई ये 5 गलतियां बढ़ा सकती हैं ऑफिस में परेशानियां, जानें ज्योतिष से

यह महीना वर्षा ऋतु की शुरुआत का होता है, इसलिए जल का विशेष महत्व है। जल का अपमान न करें और पानी की बर्बादी से बचें। इस महीने में जल से भरे घड़े या किसी प्यासे को पानी पिलाना बहुत पुण्य का काम माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है और मानसिक शांति मिलती है। घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं।

आषाढ़ माह के दौरान माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुबह पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें। इसके अलावा, तुलसी के पौधे की नियमित रूप से पूजा करें और उसके पास दीपक जलाएं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इस महीने में 108 बार तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Mangalwar ke Upay 2025: नहीं बन रहा है कोई काम तो मंगलवार के दिन करें ये उपाय, दूर होंगी रुकावटें

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए आषाढ़ माह के दौरान घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। दीपक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक जलता रहे, इसका आपको विशेष ध्यान रखना है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए घी के दीपक में केसर और लौंग के 2 दाने डालकर जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

ashadh mah ke jyotish upay

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
आषाढ़ माह में किसकी पूजा होती है?
आषाढ़ माह में भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;