घर में बने मंदिर के ऊपर भूलकर भी नहीं रखें ये चीजें, पंडित जी से जान लें इसके नुकसान

यदि आप भी घर में रखे मंदिर के ऊपर कुछ भी चीज बिना सोचे-समझे रख देती हैं, तो आज के बाद आपको ऐसा नहीं करना है। आइए पंडित जी से जान लेते हैं किन चीजों को मंदिर के ऊपर रखना वर्जित होता है।
What not to keep above home temple

मंदिर घर का मुख्य स्थान होता है। जहां ईश्वर की आराधना करने से मन को शांति मिलने के साथ पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होता है। हर घर में एक मंदिर जरूर होना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति का वास होने के साथ परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल बना रहता है। पूजाघर में पूजा करने के अलावा साफ-सफाई और कुछ जरूरी चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है। अन्यथा घर में वास्तु दोष लगता है। जिस तरह घर में रखी हर चीज का वास्तु से संबंध होता है। ठीक उसी तरह मंदिर में भी हर चीज को वास्तु के हिसाब से यथास्थान रखना चाहिए। तभी उसका शुभ फल प्राप्त होता है। मंदिर का अर्थ होता है "मन + दर" है, जिसका अर्थ है "मन का द्वार" या "वह स्थान जहाँ मन की शुद्धि हो। ऐसे में यह जगह भी शुद्ध होनी चाहिए।

हर घर में अलग तरह का मंदिर होता है। कुछ घरों में लकड़ी का तो कुछ जगह पर संगमरमर का पूजाघर होता है। ऐसे में हम मंदिर के अंदर देवी-देवता की मूर्ति विराजमान करने के साथ जल से भरा लोटा, गंगाजल, पाठ की किताबें आदि पूजा की सामग्री रखी होती है। इसके अलावा कुछ लोग पूजाघर के ऊपर भी सामान रख देते हैं, जो कि वास्तु के हिसाब से यह गलत होता है। अगर आप भी अपने पूजाघर के ऊपर कुछ भी रख देती हैं, तो अब से आपको ऐसा नहीं करना है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि आपको किन चीजों को गलती से भी घर में रखे मंदिर के ऊपर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कठिनाई और घर में नेगेटिविटी आ सकती है। आइए फिर पंडित आशीष शर्मा जी से जान लेते हैं आपको किन वस्तुओं को पूजाघर के ऊपर रखना वर्जित होता है।

मंदिर के ऊपर नहीं रखें ये चीजें

आपको नीचे बताई जा रहीं इन चीजों को मंदिर के ऊपर गलती से भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

खंडित मूर्तियां

कभी भी मंदिर के ऊपर आपको खंडित मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से नेगेटिव ऊर्जा का वास होता है और घर में कलह बना रहता है। साथ ही ऐसे मंदिर में पूजा करने का भी शुभ फल भी प्राप्त नहीं होता है।

Home temple Vastu

सूखे फूल

इसके अलावा कुछ लोगों के घरों में रोजाना भगवान को फूल अर्पित किए जाते हैं। ऐसे में मंदिर में चढ़ाने के बाद दूसरे दिन तक फूल सूख जाते हैं। जिसके बाद कुछ लोग इन सूखे हुए फूलों को मंदिर के ऊपर रख देते हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है। सूखे हुए फूल मंदिर के ऊपर रखना शुभ नहीं होता है। आप इन्हें किसी थैली या डिब्बे में रख सकती हैं। इसके अलावा अपने गार्डन में रखे गमलों में भी इसे रख सकती हैं।

ये भी पढ़ें:जानें घर के मंदिर में क्यों नहीं होना चाहिए शिखर

Vastu tips for mandir

भारी सामान

कभी भी मंदिर के ऊपर कोई वजन वाला सामान भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है ऐसा करने से मंदिर में रखे देवी देवताओं पर भार पड़ता है। साथ ही, इससे घर में कलह बना रहता है।

ये भी पढ़ें:घर में बने भगवान के कमरे को कुछ इस तरह से करें डिजाइन और डेकोरेट, मकान से ज्यादा तो पूजाघर की लोग करेंगे तारीफ

धूप-दीप का सामान

मंदिर के ऊपर धूप-दीप का सामान भी रखना वर्जित होता है। ऐसा करने से आपको शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कभी भी दीपक, धूप जलाने वाला स्टैंड आदि मंदिर के ऊपर नहीं रखें।

जल से भरा लोटा

बहुत घरों में हर रोज सूर्य को जल दिया जाता है। ऐसे में आप जल से भरा हुआ लोटा मंदिर के अंदर रख सकती हैं। इसको गलती से भी पूजाघर के ऊपर नहीं रखना चाहिए। इससे आपको जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

What not to keep above home temple

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP