(shikhar in home temple) शास्त्र के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि पूजाघर के अंदर रखे जाने वाले मंदिर में शिखर नहीं होना चाहिए। जिस भी मंदिर में शिखर होता है। उसमें ध्वाजा चढ़ाना जरूरी माना जाता है। वैदिक परंपरा में हमारे मंदिरों को खुले आसमान के नीचे होना आवश्यक माना जाता है।
ऐसे में पूजाघर के मंदिर में शिखर क्यों अशुभ माना जाता है। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
वैदिक परंपरा के अनुसार, कलश और ध्वजा की तुलना में उससे अधिक ऊंचा कुछ भी नहीं होना चाहिए। इसलिए प्राचीन मंदिरों का परिसर भी बहुत विशाल हुआ करता था। ऐसा कहा जाता है कि वैदिक परंपरा में जहां तक मंदिर के कलश और शिखर के दर्शन होते रहते हैं, उतना ही क्षेत्र धर्मक्षेत्र के अन्तर्गत माना जाता है। साथ ही घर में मंदिर में शिखर होने से पूजा के पूर्ण फल की प्राप्ति नहीं होती है और सभी काम अधूरे रहने लग जाते हैं।
सुख-समृद्धि से रह जाते हैं वंचित (remain deprived of happiness and prosperity)
जिस भी जातक के घर के मंदिर में शिखर होता है। उसके घर में सुख-समृद्धि नहीं आती है। उस घर में व्यक्ति हमेशा सुख-शांति से वंचित रह जाता है। घर के मंदिर में शिखर होने से कई तरह की परेशानियां आने लग जाती है।
पारिवारिक रिश्तों में होती है अनबन (discord in family relations)
अगर आपके घर के मंदिर में शिखर है। तो इससे हटा दें। इसके अलावा आप ऐसा मंदिर खरीदें। जिसके मंदिर में छत होना चाहिए। वरना इससे व्यक्ति के पारिवारिक रिश्तों में अनबन होने लग जाती है और घर की खुशहाली चली जाती है और कलह-क्लेश (कलह-क्लेश दूर करने के लिए उपाय) की स्थिति पैदा होने लग जाती है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
इसे जरूर पढ़ें - मंदिर के शिखर दर्शन मात्र से से ही मिलते हैं अनंत फल, जानें इसका महत्व
घर के मंदिर शिखर पर जरूर बांधे धागा (tie thread on the top of the temple)
अगर आपके घर के मंदिर में शिखर है, तो उसमें लाल धागा(लाल धागा उपाय) जरूर बांधे। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है और व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - आखिर क्यों मंदिर में मूर्तियों का स्पर्श करने की होती है मनाही
वास्तुदोष निवारण के लिए शिखर पर लगाएं रोली (To remove Vaastu defects, place Roli on the peak)
पूजा घर को बेहद पवित्र माना गया है, लेकिन मंदिर में शिखर नहीं होना चाहिए। अगर आपके पूजाघर में शिखर है, तो वास्तुदोष के निवारण के लिए शिखर पर रंगोली जरूर लगाएं। इससे लाभ हो सकता है और सभी देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों