मनी प्लांट में ऐसे बांधे लाल धागा, हो जाएंगे मालामाल
Jyoti Shah
26-09-2023, 14:00 IST
gbsfwqac.top
मनी प्लांट आसानी से लग जाता है। ऐसे में लोग इसे घर या ऑफिस में भी लगाते हैं। वास्तु के अनुसार इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। कहा जाता है कि अगर मनी प्लांट में लाल धागा बांध दिया जाए, तो इससे जुड़े कई लाभ आपको मिल सकते हैं। आइए जानें इस बारे में-
नियम
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट में लाल धागा बांधने से जुड़े कुछ नियम होते हैं, जिनका हमे विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मां लक्ष्मी की पूजा
सबसे पहले शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। अब साफ वस्त्र पहनकर लक्ष्मी माता की पूरे विधि-विधान से पूजा करें।
कुमकुम लगाएं
पूजा करने के बाद लाल धागा लें और इस पर कुमकुम का टीका लगाएं। इसके बाद, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लें और मनी प्लांट में धागा बांधें।
धागा बांधें
शुक्रवार के दिन मनी प्लांट की जड़ों में लाल धागा बांधना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख और शांति आती है।
आर्थिक तंगी होगी दूर
वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट में लाल धागा बांधने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। साथ ही, घर से नकारात्मकता दूर होती है।
खुलेंगे तरक्की के रास्ते
मनी प्लांट के पौधे में शुक्रवार के दिन लाल धागा बांधने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। साथ ही, कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
मां लक्ष्मी की कृपा
मनी प्लांट से जुड़ा यह उपाय करने से कुछ ही दिनों में आपको इसका प्रभाव नजर आ सकता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है।
तरक्की पाने के लिए शुक्रवार को ये उपाय कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।