What should I bring home on akshaya tritiya

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद सकते सोना-चांदी तो घर लाएं ये चीजें, सौभाग्य में होगी वृद्धि

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 
Editorial
Updated:- 2024-04-30, 10:10 IST

(Akshay Tritiya 2024) हिंदू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया साल का दूसरा माह माना जाता है। यह हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। वहीं इस साल 10 मई को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस तिथि के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-पाठ करता है। उसके जीवन में धन की कमी नहीं होती है और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है। बता दें, अक्षय का अर्थ है "कभी न खत्म होने वाला"। इस दिन किए गए दान, पुण्य और शुभ कार्य अक्षय फलदायी होते हैं। इतना ही नहीं अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। इस दिन सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व है। अब ऐसे में महंगाई के कारण अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं। जिसे खरीदने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

अक्षय तृतीया के दिन खरीदें श्रीयंत्र 

shriyantra

अक्षय तृतीया के दिन श्रीयंत्र खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन श्रीयंत्र खरीदने के बाद घर के पूजा स्थल पर जरूर रखें। इससे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहत है और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। 

अक्षय तृतीया के दिन खरीदें कौड़ी 

अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदना उत्तम माना जाता है। इस दिन कौड़ी खरीदें और माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। इससे लाभ हो सकता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि की भी आगमन हो सकता है। 

अक्षय तृतीया के दिन खरीदें मटका

How to cool down matka in summer

अक्षय तृतीया के दिन अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद सकते हैं, तो मिट्टी का मटका अवश्य खरीदें। इससे जातक को कभी किसी भी चीज की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया शुभ कामों के लिए क्यों मानी जाती है खास?

अक्षय तृतीया के दिन खरीदें पीली सरसों

अक्षय तृतीया के दिन पीली सरसों खरीदना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप पीली सरसों खरीदते हैं, तो विवाह में चल रही परेशानियों से छुटकारा भी मिल सकता है। साथ ही सरसों का पीला रंग भगवान विष्णु, कुबेर देव और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए इस दिन सरसों खरीदने से धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन जरूर लगाएं ये चमत्कारी पौधा, होगा धन लाभ 

अक्षय तृतीया के दिन खरीदें शंख 

अक्षय तृतीया के दिन शंख खरीदना उत्तम माना जाता है। बता दें, शंख माता लक्ष्मी के भाई हैं। इसलिए जिस घर में शंख रहता है। वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी के अलावा ये चीजें खरीदें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;