Why Akshaya tritiya considered special for auspicious works

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया शुभ कामों के लिए क्यों मानी जाती है खास?

हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को है। 
Editorial
Updated:- 2024-04-26, 12:20 IST

(why akshaya tritiya considered special) पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया है। इस साल 10 मई को अक्षय तृतीया पड़ रही है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए किसी खास मुहूर्त की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस दिन किए गए सभी काम में व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। इस दिन कोई भी काम किसी भी समय कर सकते हैं। पुराणों के अनुसार इसी दिन से सतयुग, त्रेतायुग और द्वापरयुग की शुरुआत हुई थी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्यक्ति को शुभ कार्य में अक्षय वृद्धि होती है। इसी दिन भगवान भगवान विष्णु के 3 अवतार नर-नारायण और भगवान परशुराम ने जन्म हुआ था। अब ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन इतना शुभ क्यों माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

अक्षय तृतीया का धार्मिक महत्व क्या है? 

हिंदू पंचांग के अनुसार यह वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। जो भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। इस दिन सूर्य की किरणें शक्तिशाली होती हैं। सूर्यदेव की चमक से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए यह दिन शुभ माना जाता है। 

अक्षय तृतीया के दिन मिलते हैं अक्षय फल

अक्षय तृतीया के दिन किए गए सभी कार्य अक्षय माने जाते हैं। जिससे व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और इसका फल अनंत काल तक रहता है। अक्षय तृतीया के दिन दानकरने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना, वस्त्र और कोई भी चीज दाने करने व्यक्ति को दोगुने फल की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन अगर आप किसी नए काम का आरंभ करना चाहते हैं, तो यह शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस दिन व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है। 

अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी का महत्व क्या है? 

अ7य तृतीया के दिन सोना-चांदी की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। क्योंकि यह दिन धन संपदा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन अनाज खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अन्न खरीदने से मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है और घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है। इस दिन पीले रंग पहनने का विशेष महत्व है। क्योंकि यह रंग भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। 

इसे जरूर पढ़ें - इन फूलों को चढ़ाकर भगवान विष्णु को करें प्रसन्न

अक्षय तृतीया के दिन तीर्थ यात्रा का महत्व क्या है? 

अक्षय तृतीया के दिन तीर्थ यात्रा करने का विशेष महत्व है। इससे व्यक्ति के ऊपर सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - घर में सुख समृद्धि लाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

अक्षय तृतीया के दिन लगाएं पौधे

Tulsi Plant Direction

अक्षय तृतीया के दिन तुलसी के पौधे लगाना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;