Takiye Ke Niche Ashok Ka Patta Rakhne Se Kya Hota Hai: ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई चीजों का वर्णन मिलता है जिन्हें सोते समय अपने तकिये के नीचे अवश्य रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि तकिये के नीचे इन चीजों को रखने से कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। ठीक ऐसे ही ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं किनकी पत्तियों को तकिये के नीचे रखना बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। इन्हीं में से एक है अशोक का पत्ता। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अशोक का एक पत्ता तकिये के नीचे रखने से कई फायदे हो सकते हैं। आइये जानते हैं उन लाभों के बारे में विस्तार से।
अशोक के पेड़ में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसी कारण से अशोक के पेड़ के पत्तों का इस्तेमाल हर पूजा-पाठ एवं हर मांगलिक कार्य के दौरान किया जाता है ताकि मां लक्ष्मी की शुभता घर में बनी रहे। ऐसे में तकिये के नीचे अशोक का पत्ता रखा जाए तो इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है।
यह भी पढ़ें: शनिदेव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत
इसके अलावा, तकिये के नीचे अशोक का पत्ता रखने से सकारात्मकता का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। रात के समय नेगेटिव एनर्जी या यूं कहें कि बुरी शक्तियों का प्रवाह ज्यादा होता है।
ऐसे में रात के समय तकिये के नीचे अशोक का पत्ता रखने से बुरी शक्तियां परेशान नहीं करती हैं।
यह भी पढ़ें: घर के मंदिर पर जरूर बाधें ये एक चीज, वास्तु दोष होगा दूर
ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि तकिये के नीचे अशोक का पत्ता रखने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। अगर कहीं धन अटका हुआ है तो वह भी जल्दी ही वापस मिल जाता है। इसके अलावा, शुक्र ग्रह भी कुंडली में मजबूत होते हैं क्योंकि शुक्र ग्रह का नाता अशोक के पेड़ से बताया गया है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर तकिये के निचे अशोक के पेड़ का पत्ता रखने से क्या होता है और क्या है इससे जुड़े लाभ एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।