(special about nita ambani kundali) देश के सबसे अमीर व्यक्ति और एक कामयाब बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को भला कौन नहीं जानता है। वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। नीता अंबानी भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि कुछ लोग कम ही जानते हैं कि नीता अंबानी ने अपने करियर की शुरुआत एक टीचर के रूप में की थी। बता दें, नीता अंबानी रिलायंस ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे स्कूल और स्पोर्ट्स के साथ जो कोलैब्रेशन को बहुत ही खूबी से संभालती हैं। नीता अंबानी के पास पैसा, नाम और शोहरत सबकुछ है। आखिर उनकी कुंडली में ऐसा क्या खास है। किस नक्षत्र में उनका जन्म हुआ। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पूजा गुप्ता से विस्तार से जानते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - मुकेश अंबानी से शादी से पहले ये काम करती थीं नीता अंबानी, मिलती थी इतनी सैलरी
नीता अंबानी की कुंडली में राजयोग, गजकेसरी योग और बुधादित्य योग हैं। जिसमें राजयोग उच्च पद और सम्मान का प्रतीक है। गजकेसरी योग धन, समृद्धि और वैभव का प्रतीक है। वहीं बुधादित्य योग बुद्धि, विद्या और प्रसिद्धि का प्रतीक है।
इसे जरूर पढ़ें - इस एक शर्त पर नीता अंबानी ने की थी मुकेश अंबानी से शादी, आप भी जानें
ज्योतिषाचार्य के अनुसार शक्ति और प्रसिद्धि का ग्रह सूर्य तुला राशि में बुध के साथ स्थित है। दोनों ग्रह शुभ बुध-आदित्य योग का निर्माण करते हैं, जो नीता अंबानी को महान और भाग्यशाली बनाता है। वहीं सूर्य के साथ बुध की युति व्यक्ति हर क्षेत्र में लाभ देती है। वहीं नीता अंबानी की कुंडली में वृश्चिक राशि में मंगल और शुक्र की युति है। जिसके कारण यह योग भौतिक, सुंदर और आकर्षण प्रदान करती है। वहीं बृहस्पति, मंगल और शुक्र इन तीनों ग्रहों के मेल से नीता अंबानी आज एक प्रभावशाली महिलाओं में से एक हैं।
डिस्क्लेमर- इस आर्टिकल में बताई गई बातें इंटरनेट पर दी गई जानकारी पर आधारित हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।