हमारे जीवन में अंक ज्योतिष का विशेष प्रभाव होता है और ये जीवन को आगे बढ़ाने में भी बहुत मदद करता है। अंक ज्योतिष वह युक्ति होती है जो अंक या संख्याओं के माध्यम से जीवन के गूढ़ रहस्यों और व्यक्तित्व के पहलुओं को समझने का प्रयास करती है। इसके अनुसार संख्याओं का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है और ये संख्याएं हमारे स्वभाव, भविष्य और जीवन के विभिन्न पहलुओं को भी प्रभावित करती हैं।
अंक ज्योतिष में प्रत्येक संख्या का अपना विशेष महत्व और ऊर्जा होती है। यह विद्या मुख्य रूप से जन्म तिथि और नाम के आधार पर व्यक्ति की जीवन यात्रा, स्वभाव, और संभावनाओं का विश्लेषण करती है। यही नहीं जब हम किसी साल या तिथि की बात करते हैं तब भी उस संख्या का व्यक्ति के जीवन में अलग तरह से प्रभाव हो सकता है। हर एक संख्या किसी न किसी ग्रह द्वारा शासित होती है और उसकी ऊर्जा अलग तरह की होती है।
अंकों के अध्ययन और उनके आधार पर आने वाले समय की जानकारी देना ही न्यूमेरोलॉजी या अंक ज्योतिष कहलाता है। जिस तरह से साल 2024 का कुल योग 8 था और यह साल शनि का था क्योंकि 8 नंबर के स्वामी शनि हैं, ठीक उसी तरह से साल 2025 (2+0 +2 +5 =9 ) का कुल योग 9 है और यह मंगल का साल है क्योंकि 9 नंबर के स्वामी मंगल हैं। आइए न्यूमरोलॉजिस्ट डॉ मधु कोटिया से जानें इसके बारे में विस्तार से।
अगर हम साल 2025 के कुल योग से प्राप्त एकल अंक की बात करते हैं तो इसका कुल योग 9 बनता है। इसे हम इस प्रकार निकाल सकते हैं- 2+0 +2 +5 =9। जब बात अंक 9 से मिलने वाले फल की होती है तो ये किसी भी व्यक्ति के जीवन में कुछ बदलाव के संकेत से सकता है।
अंक ज्योतिष में नंबर 9 के स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है और इसकी ऊर्जा इनके आस-पास के लोगों को प्रभावित करती है। मंगल के प्रभाव से लोगों को इस साल कुछ मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में मांगलिक दोष है उन्हें इस साल कुछ विशेष उपाय करने की सलाह दी जाती है। वो लोग यदि इस साल हनुमान जी की पूजा नियमित रूप से करेंगे और नियम से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो उनके सभी दोष दूर हो सकते हैं।
अंक ज्योतिष में, मंगल ग्रह द्वारा शासित अंक 9 को एक योद्धा, साहसी और लड़ाकू भावना के साथ देखा जाता है। आप कई मायनों में जिद्दी अंक माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति का भाग्यांक 9 है तो वह कभी भी किसी औसत चीज़ के लिए तैयार नहीं होते हैं। ऐसे लोग हमेशा अपने लिए सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं और वो इसे हासिल करने में सफल भी होते हैं।
इस अंक के लोगों की सबसे खास बात यह होती है कि ये कभी भी किसी लड़ाई में भी जल्दी हार नहीं मानते हैं। कई असफलताओं के बाद भी आप अपना विश्वास नहीं खोते हैं और तब तक लड़ते हैं जब तक आप उसे हासिल नहीं कर लेते। अंक 9 वालों की जीवन में एक मजबूत विचारधारा होती है। जब हम साल 2025 की बात करते हैं तो यह भी अंक 9 का साल है। इस साल में कई ऐसी घटनाओं के संकेत हैं जो लोगों के लिए सकारात्मक हो सकते हैं। खासतौर पर भाग्यांक 9 के लिए यह साल बहुत खास हो सकता है और इनके कई कार्य पूरे होने के संकेत हैं।
चूंकि साल 2025 का भाग्यांक 9 है, जो वर्ष के अंकों (2+0+2+5 = 9) को जोड़कर प्राप्त किया गया है। अंकज्योतिष के अनुसार, अंक 9 पूर्णता, ज्ञान और मानवतावाद का प्रतीक है। यह ऊर्जा, जुनून और क्रिया के ग्रह मंगल द्वारा शासित है। यह ब्रह्मांडीय संरेखण की ओर इशारा करता है कि 2025 व्यक्तिगत और सामूहिक दोनों स्तरों पर परिवर्तन और विकास के अवसरों से भरा एक गतिशील वर्ष रहेगा।
साल 2025 का अंक 9 करुणा, नेतृत्व और आध्यात्मिक जागरूकता जैसे गुणों से जुड़ा है। यह एक चक्र के अंत का प्रतीक है, जो चिंतन, पूर्ति और नई शुरुआत के लिए तैयारी की अवधि का संकेत देता है। अंक 9 व्यक्तियों को व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठने और सार्वभौमिक बेहतरी की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
इसे जरूर पढ़ें: Yearly Horoscope 2025: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2025, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
भाग्यांक 9 में दूसरों की मदद करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने की तीव्र इच्छा होती है, इसलिए यह साल उनके लिए अच्छा साबित हो सकता है जो किसी वजह से साल 2024 में समस्याओं का सामना कर रहे थे। यह साल लोगों की गहरी समझ और अंतर्ज्ञान द्वारा निर्देशित निर्णय लेने की क्षमता पर आधारित है।
यह साल आम लोगों को चुनौतियों का सामना करने और मजबूती से वापसी करने की ताकत की याद दिलाएगा। साल 2025 कला, संचार और नवाचार में बढ़ी हुई रचनात्मकता को दिखाता है। इस साल 2025 में, ये गुण व्यापक रूप से प्रतिध्वनित होंगे, व्यक्तियों को प्रभावित करेंगे और वैश्विक घटनाओं को आकार देंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Numerology Prediction 2025: वर्ष 2025 में अंकशास्त्र के आधार पर जानें अपना भविष्य
अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2025 उन लोगों के लिए बहुत शुभ हो सकता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 28 तारीख को हुआ होता है। दरअसल इन लोगों का मूलांक 9 होता है।
वहीं जिन लोगों की जन्म तिथि की सभी संख्याओं के योग से प्राप्त एकल संख्या 9 होती है उनके लिए भी यह ख़ास नंबर हो सकता है। इस प्रकार मूलांक और भाग्यांक 9 के लिए मंगल का साल 2025 बहुत खास होगा और आपको इस दौरान शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इन अंकों के लोगों पर मंगल की सकात्मक ऊर्जा का विशेष प्रभाव पड़ सकता है।
अगर आप भी साल 2025 के महत्व के बारे में जान गए हैं तो आने वाले समय में इसके बारे में देख सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: shutterstock.com, freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।