significance of performing aarti with kapur to get rid of family disputes

शाम के समय इस एक चीज से जरूर करें आरती, घर के कलह-क्लेश से मिल सकता है छुटकारा

हिंदू धर्म में शाम के समय दीपक जलाने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि शाम का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। अब ऐसे में अगर आप भी शाम के समय आरती करें हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आरती में क्या डालकर जलाने से लाभ हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-16, 16:39 IST

सनातन धर्म में शाम की आरती का विशेष महत्व है। जिसे संध्या आरती कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह आरती सुख-शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है और इसे रात की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इतना ही नहीं शाम की आरती में भजन-कीर्तन भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि शाम के समय नकारात्मकता का प्रभाव थोड़ा अधिक रहता है। जिसके कारण संध्या के समय आरती करने से अपने आराध्य की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आपको बता दें, शाम की आरती में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे डालकर जलाने का उसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि क्या चीज आरती में डालकर जलाने से घर में चल रहे कलह-क्लेश से छुटकारा मिल सकता है।

शाम की आरती में कपूर डालकर जलाने से दूर होगा कलह-क्लेश

different-uses-for-camphor-tips

कपूर को शुद्ध और पवित्र माना जाता है। जब इसे जलाया जाता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और वातावरण को शुद्ध करता है, जिससे पूजा स्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लग जाता है। कपूर की लौ एक अनोखी प्रकाश का प्रतीक है। यह सकारात्मकता का प्रतिनिधित्व करती है। जिससे व्यक्ति के जीवन में शुभता आती है। ऐसा माना जाता है कि कपूर जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। कपूर की आरती करने से घर में चल रही सभी समस्याएं दूर होती है और घर की सुख-शांति बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें -  Easy Hacks: बड़े काम का है कपूर, इन कामों को आसान बनाने के लिए करें इस्तेमाल

ज्योतिष शास्त्र में कपूर का महत्व

camphor_new_1543547482_749x421

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कपूर शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र ग्रह सुख, समृद्धि, सौंदर्य और सौभाग्य का कारक माना जाता है। इसलिए, घर में कपूर जलाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। कपूर को राहु और केतु के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में भी उपयोगी माना जाता है। रोजाना शाम के समय कपूर जलाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। कपूर जलाने से घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं, जिससे घर में सकारात्मकता और समृद्धि आती है।

इसे जरूर पढ़ें - कपूर के ये हैक्स कई घरेलू काम बना सकते हैं आसान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;