किसी विशेष मौके या फिर देवी-देवताओं की पूजा-पाठ के दौरान कपूर न जले ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। पूजा-पाठ के अलावा कई घरेलू बीमारियों को भी दूर करने के लिए आज भी कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। खासकर आयुर्वेद में इसका खूब इस्तेमाल होता है। एक तरह से कपूर कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है। लेकिन, इसका उपयोज सिर्फ पूजा-पाठ या फिर बीमारी दूर करने तक ही सीमित नहीं है। इसके इस्तेमाल में कई घरेलू परेशानी को आसानी से हल भी किया जा सकता है। आज हम आपको कपूर के कुछ बेहतरीन इस्तेमाल के तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर को फ्रेश रखने से लेकर कपड़ो को फ्रेश रखने तक कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं।
रूम फ्रेशनर बनाएं
जी हां, कपूर एक रूम फ्रेशनर के रूप में भी काम कर सकता है। अगर सही तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाता है तो घर को कई दिनों तक फ्रेश रखा जा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले कपूर को पाउडर के रूप में तब्दील कर लीजिये। इसके बाद इस पाउडर में एक से दो चम्मच लैवेंडर ऑयल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। मिक्स करने के बाद इसे स्प्रे बोतल में भरकर घर के सभी हिस्सों में इसका छिड़कर कर दीजिये। इससे आपका घर सुगंधित हो उठेगा।
इसे भी पढ़ें:आखिर क्यों होते हैं गैस सिलेंडर के नीचे की ओर छेद? जानिए सिलेंडर के बारे में कुछ अनोखे फैक्ट्स
कपड़ों को रखें फ्रेश
इसके इस्तेमाल से कपड़ों को भी फ्रेश रखा जा सकता है। जिस तरह आप कपड़ों को फ्रेश रखने के लिए नैफ्थलीन की गोली का इस्तेमाल करती हैं, ठीक उसी तरह कपूर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप कपूर को एक से दो भाग में तोड़ लीजिये। तोड़ने के बाद इसे किसी फ्रेश सूती के कपड़े या फिर पेपर में लपेटकर कपड़ो के बीच रख दीजिये। इससे कपड़े भी फ्रेश बने रहेंगे और कपड़ो में कीड़े-मोकोड़े भी नहीं लगेंगे।
घर से कीड़े-मोकोड़े करें दूर
इन दोनों टिप्स के बाद आप घर या फिर किचन में मौजूद छोटे-छोटे कीड़े-मोकोड़े को भी भगाने के लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्मियों के दिनों में घर में कुछ अधिक ही छोटे-छोटे कीड़े उड़ते रहते हैं। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए कपूर बेस्ट उपाय है। इसके लिए आप कपूर के पाउडर में साथ एक से दो चम्मच दालचीनी पाउडर और पानी को मिक्स कर लीजिये। मिक्स करने के बाद जगह-जगह इसका छिड़काव कर दीजिये। इस मिश्रण के तेज महक से कीड़े-मोकोड़े आसानी से भाग जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:Easy Hacks: बड़े काम का है नेल पेंट रिमूवर, इन मज़ेदार कामों में करें इस्तेमाल
अन्य जानकारी
कपूर के इन तीन टिप्स के अलावा खुद को फ्रेश करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। बहुत से लोगों का कहना है कि रात में सोते समय किसी बर्तन में पानी और कपूर रखकर सोने दिमाग फ्रेश रहता है। इसके इस्तेमाल से रात में बुरे सपने भी नहीं आते हैं। आज भी वास्तु दोष को दूर करने के लिए कई महिलाएं ऐसा करती भी है। इसके वाला खुजली, दांत दर्द आदि कई कामों के लिए भी कपूर का इस्तेमाल किया जाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@images.lifealth.com,tylecraze.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों