सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल में मिलाएं ये 2 चीजें, खुलेंगे सफलता के द्वार

 सूर्य देव को जल देने से आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसी वजह से हर कोई अलग-अलग तरह के सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं, ताकि उनका आशीर्वाद बना रहे।
image

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को लेकर हर किसी के अलग-अलग नियम होते हैं। किसी को पूजा में खास चीजें चाहिए होती हैं, तो कुछ लोग अपनी राशि के हिसाब से पूजा करवाना पसंद करते हैं। ऐसे में अक्सर हम पंडित जी से जानकारी देते हैं, ताकि पूजा सही तरीके से हो सके। कई सारे लोग ऐसे हैं, जो सूर्य देव को रोजाना जल देते हैं। साथ ही, उस जल में कई सारी चीजों को मिलाते हैं, ताकि वो अपने आगे के भविष्य को अच्छा कर सके। आप अगर सफलता के लिए जल चढ़ा रहे हैं, तो इसके लिए आप जल में सफेद तिल और गुड़ को डाल सकते हैं। इसकी जानकारी पंडित जमशेद द्विवेदी जी ने शेयर की। चलिए आपको भी बताते हैं इसके फायदे।

सूर्य देव को जल चढ़ाते समय डाले सफेद तिल

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल में अगर आप सफेद तिल डालेंगी, तो इससे आपको सुख-समृद्धि मिलेगी। साथ ही, आपको जीवन में तरक्की मिलेगी। इससे आपको करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलेंगे। इसलिए आप जब भी सूर्य देव को जल चढ़ाएं तो उसमें सफेद तिल को डाल सकते हैं। इससे आप उनका आशीर्वाद पा सकती हैं। साथ ही, तिल मिला हुआ जल सूर्य को चढ़ाने से मन पूरी तरह से शुद्ध हो जाता है। इसलिए आप इसे मिक्स करके हर रोज चढ़ा सकते हैं। वरना रविवार का दिन सूर्य देव का होता है। ऐसे में उस दिन इस उपाय को किया जा सकता है।

White sesame seeds

सूर्य देव को जल चढ़ाते समय डालें गुड़

अगर आपके जीवन में पैसों से जुड़े कार्यों में रुकावट आ रही है, तो ऐसे में आप कोशिश करें कि सूर्य देव को जल चढ़ाया जाए। उसमें गुड़ को मिक्स करें। गुड़ मिलाकर डालने से आपके जीवन में मधुरता आएगी। साथ ही, आपकी तरक्की के दरवाजे खुल जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आप भगवान को प्रसाद के तौर पर गुड़ अर्पित कर रहे हैं। इससे उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। साथ ही, गुड़ मीठा होता है, जो आपके कार्यों को मिठास के साथ करने में मदद करेगा।

jaggery

इसे भी पढ़ें: सूर्य देव को जल देते समय इन नियमों का रखें ध्यान

सूर्य देव को जल अर्पित करते समय इन बातों का रखें ध्यान

2 - 2025-05-03T110435.478

  • सूर्य देव को जल चढ़ाने का समय सूर्योदय का अच्छा होता है। ऐसे में आप इसी समय सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • जल चढ़ाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। यही सूर्य देव की दिशा कही जाती है।
  • तांबे के लोटे से जल को चढ़ाएं।
  • लोटे में जल देते समय उसमें चावल, तिल, गुड़ या फूलों की पत्तियों को डालें। खाली जल सूर्य देव को अर्पित न करें।
  • लोटे को अपने सिर से थोड़ा ऊपर रखें और धीरे-धीरे जल चढ़ाएं। इस दौरान सूर्य की किरणों को जल की धारा से देखें।

इस तरह से आप जीवन में सफलता पाने के लिए सूर्य देव को जल दें। इससे आपके जीवन में कोई समस्या नहीं होगी। साथ ही, आपको जीवन में आगे बढ़ने की नई किरण दिखाई देगी। आप चाहें तो अपने पंडित जी से पूछकर भी उपाय के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सूर्य देवता को अर्ध्‍य देते समय जल में मिलाएं ये 5 चीजें, मिलेंगे कई फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP