जीवन में सफलता पाने के लिए मकर राशि के लोग करें ये उपाय

अगर आपकी राशि मकर है और आप जीवन में अपार सफलता पाना चाहते हैं। तो लग्न व कड़ी मेहनत के साथ-साथ ये कुछ छोटे-छोटे उपाय आपके बेहद काम आएंगे।

astro tips for capricorn zodiac for success in life

जीवन में सफलता पाने की इच्छा तो हर व्यक्ति की होती है। अमूमन इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी पूरी लग्न और मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को वह फल नहीं मिल पाता है, जिसकी उसे आशा होती है। इसके पीछे कई बार आपके ग्रह भी जिम्मेदार हो सकते हैं। हर ग्रह की अपनी एक अलग चाल होती है और उसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।

जहां तक बात मकर राशि की हो तो इस राशि का स्वामी शनि होता है। जिसके कारण अगर मकर राशि के लोग शनि देव को प्रसन्न करते हैं तो इससे उन्हें जीवन में धन-धान्य और अपार सफलता प्राप्त होती है। शनि का उपाय मकर राशि वालों के भाग्य में वृद्धि करता है। यूं तो मकर राशि के लोग दृढ़ निश्चयी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। लेकिन अगर उन पर शनि की कृपा दृष्टि बनी रहती हैं तो उन्हें हमेशा ही सफलता मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में प्रयागराज के ग्रह नक्षत्र ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय मकर राशि के जातकों के लिए कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जो उनकी सफलता में आने वाली बाधाओं को दूर कर सकते हैं-

astro tips for capricorn

करें आठ के उपाय

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि का अंक 8 है। इसलिए, आठ के क्रम में शनि ग्रह का किया गया उपाय मकर राशि के लोगों के लिए विशेष फलदाई होता है। अगर आप चाहें तो प्रत्येक शनिवार को शनिदेव के मंदिर में तेल के आठ दीपक प्रज्जवलित करें। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।

इसे भी पढ़ेंःAstro Tips: मकर राशि के लोगों का स्वभाव और लव लाइफ

पहनें ये रत्न

capricorn zodiac to get success in life

मकर राशि का स्वामी शनि देव हैं जिसके कारण उन्हें शनि से जुड़े उपाय करने चाहिए। मकर राशि वालों की जन्म कुंडली में यदि शनि कारक हो तो ऐसे में उन्हें नीलम अथवा उप रतन के रूप में नीली या जमुनिया शनिवार के दिन धारण करना चाहिए। मकर राशि वालों के लिए सात मुखी रुद्राक्ष एवं 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करना भी विशेष फलदायी माना जाता है।

गरीबों को कराएं भोजन

किसी गरीब व असहाय की मदद करना किसी भी इंसान के लिए फलदायी साबित होता है। मकर राशि वालों को शीघ्र भाग्योदय के लिए प्रत्येक शनिवार किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराना चाहिए। आप हर शनिवार 8 किलो तेल की पूड़ी और बैगन की सब्जी गरीबों को खिला सकते हैं। यदि यह संभव ना हो तो आप कोई भी तेल से बनी वस्तु दान देनी चाहिए।

काली गाय की करें सेवा

astro tips for capricorn zodiac for life

काली गाय की सेवा करने से भगवान शनिदेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। अगर आप शनि देव की कृपा दृष्टि प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में आप हर शनिवार काली गाय का पूजन करके परिक्रमा करें। साथ ही उसे गुड़ चना और बूंदी के लड्डू खिलाए। यह उपाय लगातार कम से कम 8 शनिवार तक अवश्य करना चाहिए। अगर आप इस उपाय को लगातार 80 शनिवार तक करते हैं, तो इससे आपको चमत्कारिक परिणाम प्राप्त होते हैं।

इसे भी पढ़ेंःनौकरी के लिए इंटरव्यू पर जाते समय दिन के हिसाब से करें ये काम, मिलेगी सफलता

दान करें ये चीजें

हिन्दू धर्म में दान का भी विशेष महत्व माना गया है। दान करने से भी व्यक्ति का भाग्योदय होता है और उसके जीवन में सफलता के द्वार खुलते हैं। अगर आपकी मकर राशिहै तो आप किसी गरीब व्यक्ति को लोहे का तवा चिमटा दान में दे सकते हैं। इसके अलावा, किसी नंगे पैर चल रहे गरीब को जूता-चप्पल पहनाने से भी शनि देव कार्यों को सिद्ध करते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP