(significance of offering barley to lord shiva) हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं की पूजा करने के दौरान कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अर्पित करना महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर अपने आराध्य को प्रसन्न करना हो, तो उनकी पूजा विधिवत रूप से करनी चाहिए। अब ऐसे में शिवलिंग की पूजा करते समय जातक विभिन्न प्रकार की चीजें चढ़ाता है, ताकि व्यक्ति पर महादेव की कृपा बनी रहे। अब ऐसे में शिवलिंग पर जौ चढ़ाने का महत्व क्या है। किस विधि से अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
शिवलिंग पर जौ किस विधि से चढ़ाएं? (offering barley to shivling)
- भगवान शिव की पूजा ब्रह्म मुहूर्त में करें।
- उसके बाद जौ में घी मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
- शिवलिंग पर जौ अर्पित करने के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
- पूजा के बाद भगवान शिव की आरती उतारें।
शिवलिंग पर जौ चढ़ाने से क्या होगा? (What will happen if barley is offered to Shivalinga)
- शिवलिंग पर जौ चढ़ाने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न हो सकते हैं और भक्तों को सभी पापों से भी छुटकारा मिल सकता है।
- शिवलिंग पर जौ अर्पित करने से ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है।
- शिवलिंग की पूजा करने के दौरान जौ अर्पित करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
- अगर आप कोई मनोकामना है, जो सिद्ध करना चाहते हैं, तो शिवलिंग पर जौ अवश्य अर्पित करें।
- शिवलिंग पर जौ अर्पित करने से स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें - Shivling Ke Upay: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पांच अनाज, घर में आएगी सुख-समृद्धि
शिवलिंग पर जौ चढ़ाने के नियम क्या है? (rules for offering barley on Shivalinga)
- शिवलिंग पर जौ चढ़ाने से पहले उसे साफ पानी से धो लें।
- जौ को कभी खाली न चढ़ाएं। उसे घी में मिलाकर ही अर्पित करें।
- जौ चढ़ाने के दौरान शिव जी मंत्रों का उच्चारण अवश्य करें।
- शिवलिंग पर जौ चढ़ाने के दौरान संकल्प अवश्य लें।
इसे जरूर पढ़ें - आखिर क्यों भगवान शिव को कहा जाता है महाकाल
भगवान शिव को जौ चढ़ाने का महत्व (Significance of offering barley on Shivalinga)
भगवान शिव को जौ बेहद प्रिय है। शिव जी को जौ अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
शिवलिंग पर जौ किस समय चढ़ाएं? (Best Time for offering barley on Shivalinga)
अगर आप शिवलिंग पर जौ अर्पित कर रहे हैं, तो ब्रह्म मुहूर्त में चढ़ाएं और इसके बाद सूर्योदय के बाद संध्या के समय चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों