(significance and signs of completely burn diya batti) सनातन धर्म में दीपक को प्रज्वलित करना बहुत शुभ माना जाता है। दीपक की लौ को अग्नि का प्रतीक माना गया है। अग्नि में शुद्ध और सकारात्मक करने की ऊर्जा होती है। इसकी वजह से इसे पवित्र और पूजनीय माना जाता है।
परंपरा के अनुसार दीपक जलाए बिना किसी भी पूजा को संपन्न नहीं माना जाता है। इसे जलाने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। साथ ही घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। अब ऐसे में दीपक की बत्ती को पूरा जलते हुए देखा। इससे कई तरह के व्यक्ति को संकेत मिलते हैं।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
जानें दीपक जलाने के नियम (Lightning Diya Niyam)
घर के मंदिर में दीपक (दीपक जलाने के नियम) जलाने से व्यक्ति को कई तरह के फायदे होते हैं, लेकिन ज्योतिष के अनुसार भी दीपक जलाने के नियम विस्तार से बताए गए हैं। इनका पालन करना बेहद जरूरी है। ऐसा कहा जाता है कि देवी-देवता के सामने घी या सरसो के तेल का दीपक जलाने से शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। वहीं लंबी बत्ती और गोल बत्ती को जलाने का महत्व है।
इसे जरूर पढ़ें - किस समय कौन सा दीपक जलाना होता है शुभ, हो सकता है लाभ
बत्ती का पूरा जलना देता है ये संकेत (signs of completely burn diya batti)
व्यक्ति देवी-देवता की पूजा करने के दौरान घी और सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बीच में ही दीपक जलते-जलते बुझ जाता है और कभी पूरी बत्ती जल जाती है। इसके भी संकेत बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति दीपक जलाए और वो बत्ती पूरी तरह से जल जाए, तो उस व्यक्ति की कोई मनोकामना जल्द पूरी होने वाली है और शत्रु से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही इसका मतलब यह भी होता है कि भगवान की कृपा आपके ऊपर है।
इसे जरूर पढ़ें - पूजा में दीपक के नीचे जरूर रखें ये अनाज, चमक सकता है भाग्य
अगर किसी भी व्यक्ति का दीपक बीच में ही बुझ जाए, तो इसका मतलब यह है कि आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है और मेहनत करते रहना है। तभी भविष्य में सफलता मिल सकती है।
दीपक की लौ से मिलता है शुभ संकेत (Deepak Lau Significance)
अगर किसी के दीपक में फूल बनता है, तो इसका मतलब यह है कि आपकी पूजा भगवान तक पहुंच रही है और ईश्वर आपकी पूजा से संतुष्ट हैं। साथ ही वह किसी न किसी रूप में आपकी मदद कर रहे हैं।
अगर दीपक की लौ में बांसुरी बने, तो इसका मतलब यह है कि भगवान श्रीकृष्ण (श्रीकृष्ण मंत्र) का प्रेम और आशीर्वाद आपके ऊपर है और आपको जल्द ही शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों