(grains for good luck) ज्योतिष शास्त्र में अग्नि में सभी देवी-देवता वास करते हैं। वहीं अग्नि सूर्य रुप में विद्यमान हैं। सूर्य की ऊर्जा से खेतों में अन्न पकता है और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से हमें अन्न खाने को मिलता है।
अब ऐसे में दीपक के नीचे सप्तधान्य रखने की भी विशेष परंपरा है। जिससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। सप्तधन से आशय है गेहूं, जौ, तिल, उड़द, मूंग, चावल और बाजरा। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि दीपक के नीचे सप्तधन को रखने से क्या लाभ हो सकता है।
पूजा में गेहूं के आसन पर दीपक रखने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और धन संबंधित परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की कृपा भी प्राप्त हो सकती है और मां अन्नपूर्णा भी प्रसन्न होती हैं।
चावल को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। वहीं हिंदू धर्म में दीपक को देव का रूप माना जाता है। इसलिए किसी भी तरह की पूजा शुरू कर रहे हैं, तो सबसे पहले दीपक का तिलक लगाकर ही पूजा आरंभ किया जाता है और उसके बाद चावल के आसन पर दीपक को रखा जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है और उस घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं।
अगर आप शुक्रवार के दिन पूजा कर रहे हैं, तो उस दिन चावल के आसन पर दीपक को रखें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - पूजा में दीपक का महत्व और इसे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपको बार-बार नजर लगती रहती है, तो उड़द की दाल बिछाकर उसके ऊपर दीया जलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि वह आसन पश्चिम दिशा में ही स्थापित करें। इससे आपको दुर्घटाओं से छुटकारा मिल सकता है और नजरदोष (नजरदोष उपाय) से भी मुक्ति मिल सकती है। करियर में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें - किस समय कौन सा दीपक जलाना होता है शुभ, हो सकता है लाभ
अगर आपको हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, तो घर की उत्तर दिशा में चने की दाल बिछाकर उसके ऊपर दीप जलाएं। ऐसा करने से आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और आपके जीवन में आने वाली परेशानियों से भी मुक्ति मिल सकती है।
पूजा के दौरान दीपक के नीचें इन अनाज को रखें और यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें। साथ ही अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।