
January 2026 Pradosh Vrat: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर तिथि का एक अलग महत्व होता है। इसलिए हर व्रत का रखने का तरीका और पूजा दोनों अलग होती है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि ये व्रत माताएं अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए रखती हैं। इस बार प्रदोष का व्रत कब पड़ रहा है। इसकी जानकारी भी जरूरी है। आइए इसके बारे पंडित जन्मेश द्विवेदी द्वारा शेयर की गई जानकारी तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में बताते हैं, ताकि आप भी सही दिन पर प्रदोष व्रत को रख सके और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर सके।
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ कृष्ण त्रियोदशी तिथि इस बार 15 जनवरी गुरुवार की रात 8 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो रही है और 16 जनवरी 2026 10 बजकर 21 मिनट रात को खत्म हो रही है। ऐसे में त्रयोदशी तिथि का प्रदोष काल शुक्रवार को माना जाएगा। इसी दिन शुक्र प्रदोष व्रत रखा जाएगा। साथ ही पूजा पाठ और अन्य अनुष्ठान भी इसी दिन किए जाएंगे। साथ ही शिव पार्वती की पूजा की जाएगी।

| शुभ मुहूर्त | समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 05:37 बजे से 06:25 |
| अमृत काल | सुबह 01:13 बजे से 02:59 |
| अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12:15 बजे से 12:58 |
प्रदोष व्रत सबसे उत्तम माना जाता है। इस व्रत को रखने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही बच्चों के जीवन में भी सकारात्मकता बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप इस व्रत को पूरी निष्ठा और आस्था के साथ रखती हैं, तो इससे भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आपके सभी कार्य आसानी से हो जाते हैं। इसके लिए आप पंडित जी से संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि आपका व्रत अच्छे से पूरा हो सके।

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat List 2026: जनवरी से दिसंबर तक कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत? तिथि सहित पूजा का शुभ मुहूर्त भी जानें
इस बार प्रदोष व्रत को रखने से पहले आप सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें, ताकि आप सही तरीके से इस व्रत को रखकर इसका लाभ प्राप्त कर सके और भगवान शिव माता पार्वती की पूजा को पूर्ण कर सके। साथ ही जीवन में नए परिवर्तन को महसूस कर सके।
यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat Puja Mantra 2026: साल के पहले प्रदोष व्रत पर करें इन मंत्रों का जाप, शुभ कामों की होगी पूर्ति
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।