ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे जानवर हैं जिन्हें बहुत शुभ माना जाता है तो वहीं, कई ऐसे प्राणी हैं जिनका दिखना अशुभ हो सकता है। इसके अलावा, कुछ ऐसे जानवर भी हैं जिनका दिखना शुभ है या अशुभ यह पूरी तरह से परिस्थिति पर निर्भर करता है। उदाहरण के तौर पर, बिल्ली का दिखना अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी, अगर बिल्ली रास्ता काटते हुए दिखे तो यह बुरा माना जाता है मगर वहीं, अगर बिल्ली दूध पीती या अन्न खाती दिखे तो यह धन में वृद्धि को दर्शाता है। ठीक ऐसे ही आज हम ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि शुक्रवार के दिन घर के आसपास बिल्ली का दिखना शुभ है या अशुभ और कैसा पड़ता है इसका प्रभाव।
ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार का दिन मुख्य रूप से शुक्र ग्रह से जुड़ा है जो प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुख-सुविधाओं, धन और समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। वहीं, बिल्ली का संबंध राहु और केतु जैसे छाया ग्रहों से माना जाता है। राहु और केतु को अशुभ ग्रह माना जाता है जो जीवन में बाधाएं, भ्रम और अप्रत्याशित घटनाएं लाने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: रास्ते में मरा हुआ बंदर देखने का क्या मतलब है?
ऐसे में अगर शुक्रवार के दिन राहु-केतु से संबंधित मानी जाने वाली बिल्ली दिख जाए तो इसे शुभता में बाधा या किसी अप्रिय घटना का संकेत माना जा सकता है। कई लोक मान्यताओं में बिल्ली को नकारात्मक ऊर्जा या बुरी शक्तियों से जोड़ा जाता है, विशेष रूप से अगर वो काली हो तो। बिल्ली अपने साथ नकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है या बुरी शक्तियों का प्रतीक होती है।
शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी और धन से जुड़ा है। ऐसे में अगर इस दिन घर के आसपास बिल्ली दिखाई दे तो यह माना जाता है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है या धन हानि की संभावना बन सकती है। सरसल शब्दों में कहें तो शुक्रवार के दिन बिल्ली का दिखना धन हानि को दर्शाता है। यहां तक कि बनते काम भी बिगड़ने लग जाते हैं और शुभता में बाधा आती है।
यह भी पढ़ें: Pegion Nest In Home: घर में कबूतर ने बना लिया है घोंसला, जानें क्या करें
बिल्ली का दिखना किसी आने वाली अनहोनी या संकट का संकेत होता है। यदि शुक्रवार को आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे हों और रास्ते में बिल्ली दिख जाए या रास्ता काट दे, तो इसे अशुभ मानकर यात्रा टालने या सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यह धारणा है कि बिल्ली की उपस्थिति किसी अप्रत्याशित परेशानी, विवाद या दुर्घटना का पूर्वाभास हो सकती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।