सावन के पवित्र महीने में, जहां भक्ति और आध्यात्मिकता को केंद्र माना जाता है वहीं इस दौरान कुछ जीव जंतुओं को देखना भी विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। ऐसे ही जीव में से एक है सांप। सावन के दौरान इसकी उपस्थिति जिज्ञासा और प्रतीकवाद का एक अनूठा मिश्रण पैदा कर सकती है। अगर हम सांपों की बात करें तो लंबे समय से विभिन्न पौराणिक कथाओं में उनका एक अलग स्थान रहा है। ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि सावन के इस शुभ समय के दौरान सांप को देखने से आध्यात्मिकता, भाग्य और सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है।
आमतौर पर सांप को देखकर आपके मन में एक भय पैदा हो जाता है और आप उससे दूर भागने लगते हैं। सावन के महीने में सांप का दिखाई देना ज्योतिष और शास्त्र की नज़र से काफी महत्वपूर्ण होता है।
यूं तो सांप को हमारे शास्त्रों में देव तुल्य माना गया है और कई अवसरों पर उनकी पूजा भी की जाती है, लेकिन क्या सावन में इसके दर्शन शुभ हैं? इस बात की विस्तार से जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली के न्यूमेरोलॉजिस्ट और न्यूमेरोवाणी के फाउंडर सिद्धार्थ एस. कुमार से बात की। आइए उनसे जानें कि सावन में सांप को देखना शुभ है या इसके कुछ अशुभ संकेत भी हो सकते हैं।
सावन के महीने में जीवित सांप देखने के फल
ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि यदि आप सावन के महीने में जीवित सांप को देखते हैं तो उससे आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति के जीवन में काफी समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है या उसकी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है।
से आपके जीवन के लिए शुभ संकेत है। सावन के महीने को भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है और यदि आप इस दौरान उनके प्रिय जानवर सांप के दर्शन करती हैं तो आपके लिए लाभदायक हो सकता है। यह इस बात का भी संकेत दे सकता है कि भगवान शिव और माता पार्वती आपकी पूजा से प्रसन्न हैं और आपको आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ, जानें ज्योतिष एक्सपर्ट की राय
सावन के महीने में सांप आपका रास्ता काट जाए तो मिलते हैं ये फल
सावन के महीने में यदि सांप आपका रास्ता काट जाए तो यह आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है ,यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका काफी समय से रुका हुआ कोई बड़ा काम पूरा होने वाला है।
यदि आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी। सांप का रास्ता काटना (सपने में सांप काटने का मतलब) काफी शुभ माना जाता है और ये भगवान शिव के संदेशवाहक की तरह होता है जो उनके आशीर्वाद का सन्देश देता है। अगर आप किसी कोर्ट केस या किसी परीक्षा के लिए जा रहे हैं तो आप उसमें जरूर सफल होंगे।
सावन के महीने में पेड़ पर चढ़ता हुआ सांप दिखे तो मिलते हैं ये फल
सावन के महीने में यदि आपको पेड़ पर चढ़ता हुआ सांप दिख जाए तो ये आपके लिए काफी शुभ हो सकता है। पेड़ पर चढ़ता हुआ सांप व्यक्ति के जीवन में मान और सामान की बढ़ोतरी को दिखता है। ऐसे में व्यक्ति को निकट समय में मान सम्मान भी मिल सकता है।
आप दूसरों के बीच अपना एक अलग स्थान बनाने में सफल होंगे और जिन लोगों का कोई काम काफी लंबे समय से रुका है उसके पूरा होने के भी योग हैं। सांप को पेड़ में चढ़ते हुए देखना आपकी प्रगति को दिखाता है।
सावन में शिवलिंग या मंदिर के आस पास सांप दिखना देता है ये संकेत
सावन के महीने में यदि शिवलिंग या मंदिर के आस -पास सांप दिख जाए तो ये आपके जीवन में कई लाभ देता है। ये किसी भी व्यक्ति के जीवन में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात को बताता है। आगामी समय में आप किसी ऐसे व्यक्ति के करीब आ सकते हैं जिससे आपको कोई बड़ा लाभ होने के संकेत मिलते हैं। इसके साथ ही कोई प्रतिष्ठित व्यक्ति आपको करियर या व्यापार में भी मदद कर सकता है।
सावन में अलग रंगों के सांपों का दिखना देता है ये संकेत
वैसे तो सावन के महीने में सांप दिखना मुख्य रूप से सकारात्मक ही रहता है, लेकिन सांप के अलग रंगो के हिसाब से भी उसका फल अलग हो सकता है। जैसे सफ़ेद रंग का सांप दिखना आपको धन लाभ के बारे में बताता हैं।
पीला सांप आपको नौकरी या व्यापार में परिवर्तन का संकेत देता है। यदि आपको सावन में हरे रंग का सांप दिखाई देता है तो आपको आने वाले समय में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। आपको अपने जीवन में सफलता हासिल हो सकती है और समृद्धि के योग बनेंगे। हरा सांप आपके जीवन में नए अवसरों का संकेत देता है।
इसे जरूर पढ़ें: Centipede At Home: सावन के महीने में घर में दिख जाए कनखजूरा तो मिल सकते हैं कुछ शुभ-अशुभ फल
सावन के महीने में मरा हुआ सांप देखने के फल
यदि आप सावन के महीने में मरा हुआ सांप देखते हैं तो आपको इसके कुछ अशुभ फल मिल सकते हैं। यह आपके जीवन में आने वाले किसी बड़े संकट का संकेत देता है। ऐसी परिस्थिति में आपके ऊपर भविष्य में कोई बड़ा संकट आ सकता है और आपको किसी भी अशुभ फल से बचने के लिए रुद्राभिषेक करने की सलाह दी जाती है।
यदि आपको सावन के महीने में सांप के दर्शन होते हैं तो ये आपके जीवन के लिए कुछ शुभ और अशुभ फल प्रदान करने वाला हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik .com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों