sawan 2025 what things should not be donate to get rid of financial issues

सावन में किन चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए? हो सकता है आर्थिक नुकसान

हिंदू धर्म में सावन महीने में दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। अब ऐसे में इस दौरान किन चीजों का दान भूलकर भी करने से बचना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-07-08, 15:48 IST

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान पूजा-पाठ के साथ दान का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि सावन में दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और महादेव प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के महीने में कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिनका दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए? अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है और घर में दरिद्रता आ सकती है। अब ऐसे में इस दौरान किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सावन माह में न करें लोहे का सामान दान

reuse-old-kadai

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में लोहे का दान करने से शनि के अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। उनका नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता हैं। ऐसा माना जाता है कि लोहा दान करने से घर में दरिद्रता आ सकती है और आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इस माह में अगर लोहे का दान किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में समस्याएं बढ़ सकती है और अशुभता आ सकती है। इसलिए आप सावन माह में लोहे का सामान दान न करें।

सावन माह में न करें धारदार वस्तुओं का दान

सावन का महीना प्रेम, सौहार्द और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस दौरान किए गए दान का सीधा प्रभाव हमारे जीवन और रिश्तों पर पड़ता है। धारदार चीजों का दान करने से शिवजी अप्रसन्न हो सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें -  11 या 12 जुलाई, कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना? जानें सभी सोमवार तिथियां और धार्मिक महत्व

सावन माह में न करें काले वस्त्र का दान

kala-kapda-daan-kare-1724402447

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काला रंग शनि और राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। जहां एक ओर शनि न्याय और कर्मफल के देवता हैं, वहीं राहु एक छाया ग्रह है जिसके नकारात्मक प्रभाव माने जाते हैं। सावन का महीना भगवान शिव की उपासना का होता है, और शिवजी को श्वेत, हल्के या शुभ्र रंग अत्यंत प्रिय हैं। काले रंग को अक्सर नकारात्मकता से जोड़ा जाता है। इसलिए काले रंग के वस्त्र का दान करने से बचें।

इसे जरूर पढ़ें -  सावन में जरूर करें इन चीजों का दान, वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं होंगी दूर

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;