ग्रहों की दिशा और दशा का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जहां एक ओर नव ग्रहों की चाल से जीवन में शुभ-अशुभ परिणाम देखने को मिलते हैं तो वहीं, पाप ग्रह राहु को अशुभता का सूचक माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राहु भी शुभ फल प्रदान करता है। आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि कौन सी स्थिति में देता है राहु शुभ फल।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली के अलग-अलग भावों में जब राहु मौजूद होता है तो उसके स्थान में बदलाव आते हैं। उस बदलाव के अनुसार ही राहु शुभ फल देना जीवन में शुरू करता है।
जब कुंडली में या किसी राशि में आद्रा, स्वाति और शतभिषा नक्षत्र का निर्माण होता है तब राहु शुभता प्रदान करता है क्योंकि वैदिक ज्योतिष के मुताबिक राहु इन तीनों नक्षत्रों का स्वामी है।
यह भी पढ़ें: क्या होता है वायु कोण दोष और कब लगता है? जानें प्रभाव और उपाय
इसके अलावा, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच होता है एवं चंद्रमा का मुंह सूर्य की ओर होता है और उसकी छाया पृथ्वी पर पड़ती है तब उस छाया का प्रतिनिधित्व राहु ग्रह करता है।
उस समय चंद्रमा जिस भी राशि की कुंडली में मजबूत होता है उस राशि के जातकों को राहु की ओर से शुभ फल मिलना शुरू हो जाता है। वहीं, 42 साल की उम्र के बाद राहु अच्छे फल देता है।
इसके अलावा, राशियों की बात करें तो मिथुन राशि के जातकों को राहु से हमेशा शुभ फल मिलते हैं क्योंकि मिथुन राशि में राहु उच्च स्थान पर है जबकि धनु राशि में राहु नीच स्थान पर है।
यह भी पढ़ें: घर में इन चीजों की जगह बदलने से दूर हो सकता है वास्तु दोष
इसी कारण से धनु राशि के जातकों को अपने इष्ट देव के अलावा भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए क्योंकि शिव जी ही एक मात्र राहु को नियंत्रित कर उसे शुभ स्थान पर ला सकते हैं।
जब राहु कुंडली में मजबूत होता है, तब व्यक्ति को धन-ऐश्वर्य, वैभवता, सुख-समृद्धि आदि सभी की प्राप्ति होती है। व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है। व्यक्ति को अपार सफलता मिलती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर राहु किस समय और कौन सी परिस्थिति में शुभ फल प्रदान करता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।