sawan 2025 remedies for money happiness and prosperity

धन वृद्धि के लिए सावन महीने में जरूर करें ये विशेष उपाय, हो सकता है लाभ

हिंदू धर्म में सावन महीने को बेहद पवित्र माना गया है। वहीं इस दौरान कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-07-09, 07:31 IST

सावन का महीना सिर्फ धार्मिक आस्था का महीना ही नहीं है, बल्कि अपनी प्रकृति सुदंरता के लिए भी जाना जाता है। इस महीने में चारों ओर हरियाली छाई रहती है। पेड़-पौधों में अलग ऊर्जा बनी रहती है। सावन महीने में भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। सावन महीने में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा लेकर निकलते हैं। इस दौरान भगवान शिव का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक भी पूरी विधि-विधान के साथ किया जाता है। अब ऐसे में इस दौरान कुछ ऐसे विशेष उपाय हैं। जिसे करने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सावन महीने में करें शमी की विधि पूजा

_1550906607

सावन महीने में अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान के पास शमी के पौधे की एक छोटी सी टहनी या पत्तियां रखें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इतना ही नहीं, अगर आपके करियर में किसी तरह की कोई समस्याएं आ रही हैं तो आप सावन महीने में हर सोमवार के दिन भगवान शिव को शमी के पत्ते चढ़ाएं। अविवाहित महिलाएं सावन में हर बुधवार को शमी के पौधे पर मीठा जल चढ़ाएं। यह विवाह की बाधाओं को दूर करता है।

धन वृद्धि के लिए भगवान शिव को चढ़ाएं ये एक चीज

सावन के सोमवार के दिन कच्चे चावल को दूध में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। यह दरिद्रता दूर कर धन आगमन के नए रास्ते खोलता है। यदि धन आगमन में बाधाएं आ रही हों, तो चावल और थोड़े से काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है। बता दें, 108 साबुत अक्षत और 108 बेलपत्र लेकर शिवलिंग पर एक-एक करके 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते हुए अर्पित करें। यह अत्यंत शक्तिशाली उपाय माना जाता है। आप घर में चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा स्थापित करें और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। यह धन की स्थिरता के लिए शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - 11 या 12 जुलाई, कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना? जानें सभी सोमवार तिथियां और धार्मिक महत्व

धन वृद्धि के लिए भगवान शिव का शहद से करें अभिषेक

honey

धन वृद्धि के सावन सोमवार के दिन भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें। ऐसी मान्यता है कि इससे आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है और अगर आपकी कुंडली में ग्रहदोष है तो आप शहद से अभिषेक करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें -  सावन में जरूर करें इन चीजों का दान, वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं होंगी दूर

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;