सनातन धर्म में सकट चौथ का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन विशेष रूप से विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए कामना भी करती हैं। पंचांग के हिसाब सकट चौथ का व्रत माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन पड़ता है और इस दिन ऐसी मान्यता है कि व्रत रखने से व्यक्ति को सभी कष्टों से छुटकारा मिल सकता है। इस दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। अब ऐस में सकट चौथ के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सकट चौथ के दिन काले तिल का दान विशेष रूप से करें। हिंदू धर्म में काले तिल को बहुत पवित्र माना जाता है। इनका उपयोग कई धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि काले तिल में कई देवताओं का वास होता है और इनका दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि सकट चौथ के दिन काले तिल का दान करने से संतान की उम्र लंबी होती है और उसे स्वस्थ जीवन मिलता है।
ऐसी मान्यता है कि गुड़ भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। इसलिए सकट चौथ के दिन गुड़ का दान करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। गुड़ को शुभ माना जाता है और यह माना जाता है कि गुड़ का दान करने से सभी प्रकार के संकट दूर होते हैं। गुड़ का दान करने से भाग्योदय हो सकता है और शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Sakat Chauth Upay 2025: संतान के भाग्योदय के लिए सकट चौथ के दिन करें ये उपाय
सकट चौथ के दिन घी का दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि घी का दान करने से व्यक्ति रो ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
सकट चौथ के दिन नमक का दान करने से नजरदोष से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा कहा जाता है कि नमक का दान करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही समस्याएं दूर हो सकती है और उत्तम फलों की भी प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Ladkon ke Naam inspired from Ganesh Ji: बुद्धि, समृद्धि, और भाग्य से सुनहरा चाहती हैं अपने बच्चों की जिंदगी तो बेटे को दें भगवान गणपति के ये नाम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।