सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त, दिन शुक्रवार को है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता के साथ ही भगवान शिव की पूजा करने से काल सर्प जैसे भयंकर दोष से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग छत्र की स्थापना भी घर में अवश्य करनी चाहिए। इससे अनेकों लाभ प्राप्त होते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
शास्त्रों में ऐसा माना गया है कि नाग पंचमी के दिन घर में सांप को बुलाकर उसकी पूजा करनी चाहिए एवं उसे भोग भी लगाना चाहिए। पहले के समय में वाकई मंत्रोच्चार करके नाग देवता को घर में बुलाया जाता था और उनकी आराधना की जाती थी, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है।
यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर पितृ और काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए कौन सा दीया जलाना चाहिए?
ऐसे में अब चांदी के सर्प छत्र घर में रखने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना गया है कि घर में अगर चांदी का नाग छत्र रखा जाए और उसकी पूजा की जाए तो इससे नाग देवता का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही, व्यक्ति को सर्प दंश का भय भी नहीं सताता है।
यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन क्यों पीटते हैं गुड़िया?
इसके अलावा, नाग पंचमी के दिन चांदी का नाग छत्र घर में स्थापित करने से सर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है। घर की तिजोरी में अगर आप इसे स्थापित करते हैं इससे आपके धन की रक्षा होगी और धन से जुड़ी हर समस्या से छुटकारा भी मिल जाएगा। साथ ही, शिव जी भी प्रसन्न होंगे।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर न नाग पंचमी के दिन घर में चांदी के नाग छत्र को रखने से क्या लाभ मिलते हैं और क्या है उसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।