माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी, दिन बुधवार को पड़ रही है। इस साल मौनी अमावस्या इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दौरान महाकुंभ में अमृत स्नान भी किया जाएगा। ऐसे में इस दिन आप घर पर अगर अमृत स्नान कर रहे हैं या करना चाहते हैं तो नहाने के पानी में 3 चीजें अवश्य मिलाएं। असल में, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि इस बार मौनी अमावस्या के दिन घर पर नहाने के पानी में 3 वस्तुएं मिलाकर जरूर स्नान करें, इससे अनेकों लाभ प्राप्त होंगे। ऐसे में आइये जानते हैं कि पानी में क्या-क्या मिलाकर मौनी अमावस्या के दिन स्नान करना शुभ सिद्ध होगा।
कपूर का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। ज्योतिष शास्त्र कहता है की अमावस्या तिथि पर पानी में कपूर मिलकर नहाने से सौंदर्य में वृद्धि होती है और राहु का दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन कपूर मिश्रित जल से अवश्य नहायें। इससे आपको चरम रोग में भी आराम मिल सकता है एवं राहु के कारण करियर या आर्थिक स्थिति में बढ़ रही परेशानियां भी नष्ट होंगी।
यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन मनोकामना पूर्ति के लिए क्या करें और क्या करने से बचें?
मौनी अमावस्या के दिन हल्दी को पानी में मिलाकर स्नान करने से जहां एक ओर बृहस्पति ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं तो वहीं, वैवाहिक जीवन में पसरे क्लेश से भी छुटकारा मिल जाता है। आगरा आपके प्रेम विवाह में दिक्कतें आ रही हैं या फिर रिश्ते की बात कहीं बन नहीं पा रही है तो ऐसे में हल्दी के पानी से मौनी अमावस्या के दिन स्नान अवश्य करें। इससे आपको लाभ पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा से मिलेगा लक्ष्मी-नारायण का आशीर्वाद
लौंग का प्रतिनिधित्व शनि और बुध ग्रह करते हैं। जहां एक ओर लौंग के पानी से मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने से शनिदेव की कृपा होती है और उनकी वक्री दृष्टि व्यक्ति पर से हट जाती है तो वहीं, बुध ग्रह की शुभता भी मिलती है और बुद्धि एवं भाग्य तेजमय बनते हैं। इसके अलावा, पानी में लौंग डालकर नहाने से बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।