mauni amavasya 2025 date

Mauni Amavasya Puja Muhurat 2025: कब है मौनी अमावस्या? जानें पूजा मुहूर्त और महत्व

Mauni Amavasya Shubh Muhurat 2025: मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से जीवन के दुख दूर होते हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा, देवी-देवताओं के साथ-साथ ग्रहों की भी कृपा होती है।
Editorial
Updated:- 2025-01-27, 16:23 IST

हिन्दू धर्म में 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है माघ माह की अमावस्या जिसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या भी कहते हैं। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से जीवन के दुख दूर होते हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा, देवी-देवताओं के साथ-साथ ग्रहों की भी कृपा होती है। इस बार की मौनी अमावस्या और भी अधिक खास है क्योंकि यह महाकुंभ के दौरान पड़ रही है और इस दिन शाही स्नान भी किया जाएगा। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स के माध्यम से आइये जानते हैं कि इस साल कब पड़ रही है मौनी अमावस्या, क्या है इस दिन पूजा का मुहूर्त और महत्व।

मौनी अमावस्या 2025 कब है?

mauni amavasya 2025 ka muhurat

माघ माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 28 जनवरी, दिन बुधवार को शाम 7 बजकर 35 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 29 जनवरी, दिन गुरुवार को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Amavasya 2025 List: साल 2025 में कब-कब है अमावस्या? जानें शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या यानी कि 29 जनवरी के दिन सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त से रात 9 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इसके बाद व्यतीपात योग लग जाएगा। इस दिन 5 योगों का निर्माण हो रहा है जो पूजा के लिए शुभ सिद्ध हो सकते हैं।

मौनी अमावस्या के दिन लाभ-उन्नति योग सुबह 7 बजकर 11 मिनट से सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

mauni amavasya 2025 ki tithi

फिर सुबह 8 बजकर 32 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट तक अमृत-सर्वोत्तम योग रहेगा। शुभ-उत्तम योग सुबह 11 बजकर 14 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक है।

इस दिन दोपहर 3 बजकर 16 मिनट से शाम 4 बजकर 37 मिनट तक चर-सामान्य योग है। आखिर में शाम 4 बजकर 37 मिनट से शाम 5 बजकर 58 मिनट तक लाभ-उन्नति योग बन रहा है। स्नान दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें: Mangal Saal 2025: इस साल मंगल की शुभता पाने के लिए हनुमान जी को चढ़ाएं ये एक चीज

मौनी अमावस्या 2025 महत्व

mauni amavasya 2025 ka mahatva

सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा का जल अमृत के समान माना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग मौन व्रत भी रखते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;