
हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का दिन भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा पाने का एक पावन अवसर होता है। वैसे तो हर माह में शिवरात्रि आती है, लेकिन जनवरी माह की मासिक शिवरात्रि साल की शुरुआत में होने के कारण बहुत विशेष मानी जाती है। यह दिन महादेव को समर्पित है जो अपने भक्तों की थोड़ी सी भक्ति से भी प्रसन्न होकर उन्हें मनचाहा वरदान देते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजन करने से जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाएं टल जाती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। अगर आप भी नए साल में शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो एक सरल पूजा विधि और सच्ची श्रद्धा के साथ महादेव की शरण में जा सकते हैं। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं जनवरी की मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि, सामग्री और मंत्र।
जनवरी 2026 की मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा के लिए सामग्री की सूची बहुत ही सरल है।

यह भी पढ़ें- Masik Shivratri Date 2026: 16 या 17 जनवरी, कब है साल की पहली मासिक शिवरात्रि? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और उपाय
जनवरी की इस मासिक शिवरात्रि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। सबसे पहले घर के मंदिर में दीप जलाएं और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद शिव मंदिर जाकर या घर पर ही शिवलिंग का अभिषेक करें।

सबसे पहले शुद्ध जल चढ़ाएं, फिर कच्चे दूध और अंत में गंगाजल से स्नान कराएं। शिवलिंग पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं और बेलपत्र, धतूरा व शमी के पत्ते अर्पित करें। ध्यान रहे कि बेलपत्र का चिकना हिस्सा शिवलिंग की ओर होना चाहिए। अंत में धूप और दीप दिखाकर शिव जी की आरती करें और भोग लगाएं।
यह भी पढ़ें- Masik Shivratri Upay 2026: साल की पहली मासिक शिवरात्रि के दिन इन उपायों से करें भगवान शिव को प्रसन्न
पूजन के दौरान और उसके बाद 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का मानसिक जाप करते रहें। अगर आप किसी विशेष कष्ट से मुक्ति चाहते हैं तो 'महामृत्युंजय मंत्र' का जाप करना अत्यंत लाभकारी होता है। मासिक शिवरात्रि पर शिव चालीसा का पाठ करने से भी मानसिक शांति और आत्मविश्वास प्राप्त होता है।
इस दिन महादेव की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और स्वास्थ्य में सुधार होता है। महादेव की भक्ति आपको पूरे वर्ष नकारात्मक ऊर्जा से बचाए रखती है।
यह भी पढ़ें- Masik Shivratri List 2026: जनवरी से दिसंबर तक कब-कब पड़ेगी मासिक शिवरात्रि? जानें सही तिथियां और शुभ मुहूर्त
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।