मंगल ग्रह को ऊर्जा, शक्ति, साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। जब मंगल का प्रभाव अधिक होता है, तो यह व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, स्वास्थ्य और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरा असर डाल सकता है। इसके सकारात्मक प्रभावों में व्यक्ति का ऊर्जावान, साहसी और निर्णायक बनना शामिल है। हालांकि, मंगल का प्रबल प्रभाव क्रोध, आक्रामकता और अधीरता जैसी भावनाओं को भी बढ़ा सकता है।
ऐसे में, ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, साल 2025 में मंगल के शुभ परिणामों को प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना अत्यंत लाभकारी हो सकता है। यह मंत्र मंगल के नकारात्मक प्रभावों को शांत करने और उसके सकारात्मक गुणों को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
मंगल ग्रह को हिंदू धर्म में युद्ध, ऊर्जा और शक्ति का देवता माना जाता है। कुंडली में मंगल के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को साहस, उत्साह और नेतृत्व क्षमता प्राप्त होती है। मंगल दोष होने पर कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए मंगल देवता को प्रसन्न करने के लिए मंगल के बीज मंत्र का जाप किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Mangal Saal 2025 Upay: नए साल में मंगल ग्रह से जुड़ी ये चीजें ले आएं घर, मिलेंगे कई लाभ
अगर किसी जीतक की कुंडली में मंगलदोष है, तो हनुमान जी के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - इन ज्योतिष उपायों से वापस पाएं अटका हुआ पैसा
मंगल गायत्री मंत्र एक शक्तिशाली मंत्र माना जाता है, जिसका जाप करने से मंगल ग्रह को प्रसन्न किया जाता है।
मंगल एकाक्षरी मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में आने वाली बाधाओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
कुंडली में मंगल की स्थिति को मजबूत करने के लिए मंगल चंडिका मंत्र का जाप विशेष रूप से करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।