
किसी भी ग्रह का जब गोचर यदि किसी राशि अथवा नक्षत्र में होता है तब जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे ही मंगल जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मंगल का नक्षत्र परिवर्तन राशियों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव ला सकता है। यही नहीं इसके राशियों पर सकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं। मंगल का गोचर बसंत पंचमी के ठीक दूसरे दिन हो रहा है। इसका मतलब यह है कि वह 24 जनवरी 2026 को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। मंगल का यह गोचर 24 जनवरी को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर होगा और वह अभिजित नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में मंगल 30 जनवरी तक रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार मंगल का अभिजित नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ राशियों के जीवन में बहुत शुभ फल देने वाला हो सकता है और इन राशियों के लिए नौकरी में प्रमोशन या बिजनेस में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि इस नक्षत्र परिवर्तन से कौन सी भाग्यशाली राशियां लाभ पा सकती हैं।
मंगल के अभिजीत नक्षत्र में परिवर्तन से मेष राशि के लोगों का अच्छा सकता शुरू हो सकता है। इस दौरान आपको नई नौकरी मिल सकती है या आपकी मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। इस दौरान आपको अपना पूरा ध्यान अपनी नौकरी पर देने की जरूरत है और आपको नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप इस दौरान किसी नई जिम्मेदारी को उठा सकते हैं। आपके लिए धन लाभ के योग बन सकते हैं। आपको वर्कप्लेस पर भी सहकर्मियों या सीनियर्स का साथ मिल सकता है जिससे उन्नति के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी हो सकता है। आपको इस दौरान बिजनेस में मुनाफा हो सकता है और नौकरी में लाभ के योग हो सकते हैं। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको इस दौरान कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस दौरान अगर आप किसी चीज पर निवेश कर रहे हैं तो आपको उसका लाभ मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और आप यदि किसी जगह निवेश करेंगे तो मुनाफा होने के योग हैं। इस दौरान आपको किसी भी तरह के कर्ज से बाहर आने में मदद मिल सकती है और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।
आपके लिए यह गोचर शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे और अगर आप जीवनसाथी की तलाश में हैं तो आपको इस दौरान अच्छा जीवन साथी मिल सकता है। आपके करियर और बिजनेस में लाभ मिलने के योग हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपको इस दौरान परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा और वर्कप्लेस में भी लाभ मिलने के योग हैं।
मकर राशि के लोगों को मंगल के गोचर से लाभ हो सकता है और इस दौरान आपको वर्कप्लेस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें लाभ हो सकता है, लेकिन पार्टनरशिप में बिजनेस करने से बचें। इस दौरान आपको बिजनेस में मुनाफा हो सकता है जिससे आपके भविष्य में शुभ संकेत मिलेंगे। आपको परिवार के लोगों का भी पूरा साथ मिलेगा और नौकरी में प्रमोशन मिलने के भी योग हैं।

मंगल के गोचर का प्रभाव मीन राशि के लोगों के जीवन में ऊर्जा और उत्साह बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने काम को लेकर पहले से ज्यादा एक्टिव नजर आएंगे। अगर आपके करियर की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बहुत शुभ संकेत दे रहा है। आपको इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा और व्यापार में भी मुनाफा हो सकता है।
मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का लाभ यहां बताई कुछ विशेष राशियों पर हो सकता है। अगर आपकी राशि भी इनमें से है तो आपका शुभ समय जल्द ही शुरू हो सकता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें अपनी साइट हरजिंदगी के साथ।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।