image

Mangal Gochar January 2026: जनवरी में होने जा रहा है मंगल का मकर राशि में गोचर, इन 5 राशियों पर हो सकती है धन की वर्षा

जब भी किसी ग्रह का गोचर किसी राशि में होता है तो वह अन्य राशियों के लिए भी सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव दे सकता है। ऐसे ही जनवरी के महीने में ही मंगल का गोचर मकर राशि में होने वाला है। आइए जानें किन राशियों के लिए यह शुभ हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 18:53 IST

किसी भी ग्रह का गोचर जीवन में अलग तरह के असर डालता है। इस साल जनवरी के महीने में एक प्रमुख ग्रह का गोचर होने जा रहा है। इस महीने मंगल का गोचर मकर राशि में होने जा रहा है। इस साल की शुरुआत में ही मंगल का गोचर शनि की राशि मकर में होने जा रहा है जिससे कुछ राशियों पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है। मंगल 16 जनवरी को प्रातः 04:36 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल इसी राशि में 23 फरवरी, सोमवार को प्रातः 11:57 बजे तक रहेंगे। लगभग 39 दिनों तक मंगल इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों को धन लाभ हो सकता है और उनके नौकरी में प्रमोशन से लेकर जीवन में प्रगति तक के योग बन रहे हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें उन राशियों के बारे में जिनके लिए मंगल का यह गोचर अत्यंत शुभ हो सकता है।

मेष राशि

चूंकि मेष राशि के स्वामी ही मंगल हैं, इसलिए मंगल का गोचर इस राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ हो सकता है। मेष राशि के लोगों को इस गोचर के प्रभाव से नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है और उन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यह गोचर आपके करियर, पद और प्रतिष्ठा में लाभकारी होगा। आपके काम में तेजी आएगी और आपकी मेहनत साफतौर पर सीनियर्स  को भी दिखाई देगी और उनका पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको अपनी अलग पहचान बनाने में मदद मिलेगी।

aries zodiac mangal gochar

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए 16 जनवरी को होने वाला मंगल का गोचर आपके लिए बहुत शुभ योग दिखा रहा है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और बिजनेस में भी लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो आपको उसका भी लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Grah Gochar Muhurat 2026: जनवरी से लेकर दिसंबर तक साल 2026 में हो रहे हैं ये विशेष ग्रह गोचर, आप भी जानें शुभ मुहूर्त और सही तिथि

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए इस गोचर से संपत्ति से जुड़े लाभ मिल सकते हैं। इस दौरान आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है और अगर आपका रुका हुआ धन भी वापस आने के योग हैं। कुल मिलाकर आपकी राशि के लिए मंगल का मकर राशि में गोचर बहुत शुभ हो सकता है और इससे आपके लिए धन के योग बन रहे हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपको नया बिजनेस शुरू करने का अवसर भी मिल सकता है।

mangal gochar effects

मकर राशि

मंगल का गोचर मकर राशि में ही होने वाला है और यह गोचर आपके आत्मबल को सीधेतौर ओर प्रभावित करेगा, मंगल आपके पहले भाव में प्रवेश कर रहा है, इसलिए इस दौरान आपका आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता बढ़ सकती है। आपके रुके हुए काम बन सकते हैं और आपको भविष्य के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। आपके लिए यह समय खुद को साबित करने का है और आप इसमें सफल रहेंगे। कुल मिलकर यह गोचर आपको लाभ देने वाला है और आपको धन से जुड़े नए अवसर मिलेंगे। अगर आप बिजनेस में धन व्यय कर रहे हैं तो आपको जल्द ही मुनाफा दिखाई देगा।

मीन राशि

मीन राशि के लिए मंगल का मकर राशि में गोचर बहुत लाभदायक हो सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और धन के योग बनेंगे। अगर आप किसी बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं तो अब उससे बाहर निकलने का समय है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है या नयी नौकरी के योग भी बन सकते हैं। आपकी राशि के लिए मंगल का गोचर आपके भीतर आत्मविश्वास जगाने में भी मदद करेगा।

अगर आपकी राशि भी इनमें से है तो मंगल का मकर राशि में गोचर आपके लिए लाभदायक हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;