makar sankranti 2025 what things should be donate for health wealth and money

Makar Sankranti 2025 Daan: मकर संक्रांति के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, आरोग्य के साथ-साथ हो सकती है धन वृद्धि

हिंदू धर्म में सभी तीज और त्योहारों का विशेष महत्व है। वहीं मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य करने का विधान है। अब ऐसे में मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-01-03, 14:50 IST

अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से नए साल आरंभ हो चुका है और इसी के साथ तीज और त्योहार भी जल्द ही शुरू होने वाला है। मकर संक्रांति का पर्व साल का पहला पहला त्योहार है। धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से मकर संक्रांति के पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के हिसाब से जिस दिन सूर्यदेव मकर राशि में गोचर करते हैं, उसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन खरमास का समापन हो जाते हैं और इसी दिन से शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मकर संक्रांति के दिन करें अन्न का दान

anna daan

मकर संक्रांति के दिन अन्न का दान विशेष रूप से करें। मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यह दिन नए साल की शुरुआत और पुराने साल के अंत का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन दान करना बहुत शुभ माना जाता है। अन्न को देवता का रूप माना जाता है। अन्न दान करने से देवता प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। ज्योतिष के अनुसार, अन्न दान करने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होता है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

मकर संक्रांति के दिन करें पीले वस्त्र का दान

पीला रंग सूर्य देव से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि सूर्य देव को पीला रंग बहुत प्रिय है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन पीले वस्त्रों का दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा और उल्लास का प्रतीक है। पीले वस्त्रों का दान करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है।

मकर संक्रांति के दिन करें गुड़ का दान

गुड़ को सूर्य देव से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। गुड़ का दान करने से व्यक्ति को मनोवांछत फलों की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन पीली दाल किन देवताओं को चढ़ाना माना जाता है शुभ?

मकर संक्रांति के दिन करें काले तिल का दान

kaala til

मकर संक्रांति के दिन गुड़ और काले तिल के लड्डू बनाएं जाते हैं और सूर्यदेव की पूजा अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही शनिदेव को भी चढ़ाया जाता है। इससे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है और उत्तम परिणाम मिलने लग जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें -  Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर कौन से मंत्रों का जाप करें?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;