Tue Apr 21, 2026 | Updated 07:49 AM IST
Khair tree Puja vidhi for prosperity and money benefits

खैर के पेड़ की पूजा किस विधि से करनी चाहिए?

हिंदू धर्म में सभी पेड़-पौधों को पूजनीय माना गया है। इनकी विधिवत पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। आइए इस लेख में खैर के पेड़ की पूजा करने के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-09-09, 10:00 IST

हिंदू धर्म में पेड़ों को पूजनीय माना जाता है। प्रत्येक पेड़ को एक देवता का प्रतीक माना जाता है और विभिन्न पेड़ों के साथ अलग-अलग मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। वहीं ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से पेड़-पौधे की विधिवत पूजा-अर्चना करने के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। अगर आप बात करें, खैर के पेड़ की पूजा करने की, तो इसका संबंध धनु राशि से बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इसकी पूजा विधिवत रूप से करें। तो जातक को अशुभ ग्रहों के प्रभावों से छुटकारा मिल जाता है। अब ऐसे में खैर की पेड़ की पूजा किस विधि से करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

खैर की पेड़ की पूजा के लिए सामग्री क्या है?

Navratri pujan samagri M 

खैर के पेड़ की पूजा के लिए सामग्री के बारे में विस्तार से जान लें। 

  • जल
  • दूध
  • दही
  • शहद
  • घी
  • चावल
  • फल
  • फूल
  • धूप
  • दीप
  • रोली
  • चंदन
  • मौली

इसे जरूर पढ़ें - खैर के पेड़ की पूजा किस राशि के जातक कर सकते हैं?

खैर के पेड़ की पूजा कैसे करें? 

  • खैर के पेड़ की पूजा करने के लिए कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता है। आप किसी भी शुभ दिन या समय में इसकी पूजा कर सकते हैं।
  • सबसे पहले पेड़ के चारों ओर गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करें।
  • फिर पेड़ के तने को जल, दूध, दही, शहद, घी आदि से स्नान कराएं।
  • इसके बाद पेड़ के तने पर रोली, चंदन से तिलक लगाएं और मौली बांधें।
  • पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और धूप दें।
  • पेड़ को फल और फूल चढ़ाएं।
  • अब पेड़ के सामने बैठकर अपनी मनोकामनाएं कहें और प्रार्थना करें।
  • आखिर में खैर के पेड़ की आरती करें। 

इसे जरूर पढ़ें - क्या घर की रसोई में पौधे रखना सही है?

खैर के पेड़ की पूजा का महत्व क्या है? 

zziudbjiumhg

खैर के पेड़ की पूजा करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। खैर के पेड़ की पूजा करने से धन लाभ होता है। खैर के पेड़ की पूजा करने से मन शांत होता है। खैर के पेड़ की पूजा करने से पितृ दोष का निवारण होता है। खैर के पेड़ की पूजा करने से कुंडली दोष का निवारण होता है। खैर के पेड़ की पूजा के साथ-साथ आप अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा कर सकते हैं। इससे व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

More For You

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;