Vrat Vidhi: करवा चौथ का व्रत सुहागिनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन चंद्रमा पूजन कर सुहागिनें पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
इस दिन व्रत रखने से न सिर्फ पती पर आया संकट टल जाता है बल्कि वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आती है और सभी तनाव एवं कष्ट दूर होने लग जाते हैं।
करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा की जाती है। फिर अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद सुहागिन महिलाएं पति के हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि करवा चौथ का व्रत खोलते समय महिलाएं ऐसी गलतियां कर देती हैं जिससे व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता।
तो चलिए जानते हैं कि करवा चौथ के व्रत का पारण करते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए ताकि आपकी पूजा दोषहीन सफल हो जाए।
करवा चौथ 2023 न करें ये गलतियां (Karwa Chauth 2023 Avoid To Do These Mistakes)
- करवा चौथ की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देते समय चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना न भूलें।
- चंद्रमा के मंत्रों का जाप करने के बाद पति की आरती (आरती करने के नियम) अवश्य उतारें और उनके हाथ से ही पानी पिएं।
- व्रत पारण करने के बाद करवा चौथ की पूजा में चढ़ाई गईं हलवा-पूड़ी, मिष्ठान आदि का ही सेवन करें।
- करवा चौथ का व्रत पारण करने के बाद भूल से भी बाहर का खाना नहीं खाएं। इससे व्रत खंडित हो जाएगा।

- व्रत के बाद सुहागिन महिलाएं पंडित को दान देना न भूलें। किसी जरूरतमंद को भी दान कर सकते हैं।
- करवा चौथ व्रत के बाद पति के अलावा घर के सभी बड़े सदस्यों के पैर छुएं और उनका आशीर्वाद लें।
- करवा चौथ की पूजा (पूजा के नियम) के दौरान श्रृंगार की जिन चीजों को रखा था, उन्हें किसी अन्य सुहागिन स्त्री को दें।
- आप चाहें तो सुहाग के सामान को अपनी सुहागिन बहन, ननद या जिठानी को भी दे सकते हैं।
अगर आप भी इस साल करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो व्रत खोलने के दौरान इस लेख में बताई गई गलतियों को करने से बचें नहीं तो आपका व्रत खंडित हो सकता है और आपको आपकी पूजा का फल भी नहीं मिलेगा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों