Tue Mar 31, 2026 | Updated 08:42 PM IST HZ Awards 2026
Kamada Ekadashi  offer these flowers to lord vishnu

Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये प्रिय फूल, मिलेगा मनचाहा फल

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इसलिए इस दिन विधिवत रूप से श्रीहरि की पूजा करने से लाभ हो सकता है। 
Editorial
Updated:- 2024-04-17, 10:27 IST

(Kamada Ekadashi 2024) हिंदू धर्म में हर माह 2 बार एकादशी का व्रत किया जाता है। एक कृष्ण पक्ष और एक शुक्ल पक्ष की एकादशी। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। वहीं चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। बता दें, इस बार कामदा एकादशी का व्रत 19 अप्रैल को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत करने का विधान है। ऐसा करने से व्यक्ति पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही सभी दुखों से भी छुटकारा मिल सकता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु को उनके प्रिय फूल अर्पित करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। अब ऐसे में भगवान विष्णु को कौन से फूल अर्पित करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भगवान विष्णु को चढ़ाएं गेंदे के फूल (Offer Marigold to Lord Vishnu)

marigold flower

भगवान विष्णु को गेंदे के फूल अतिप्रिय है। इसलिए उनकी पूजा में यह फूल अवश्य अर्पित करें। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

भगवान विष्णु को चढ़ाएं गुलाब के फूल (Offer Rose to Lord Vishnu)

कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को गुलाब के फूल अवश्य चढ़ाएं। क्योंकि यह प्रिय माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इसे अर्पित करने से व्यक्ति के ऊपर भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें - Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें? 

भगवान विष्णु को चढ़ाएं मोगरे के फूल (Offer Mogra to Lord Vishnu)

मोगरे के फूल भगवान विष्णु को अर्पित कर सकते हैं। इससे व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही समस्याएं दूर हो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Kamada Ekadashi 2024 Vrat Katha: कामदा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, हर कामना होगी पूरी

भगवान विष्णु को चढ़ाएं कमल के फूल (offer Lotus to Lord Vishnu)

lotus

भगवान विष्णु को कमल के फूल बेहद प्रिय है। साथ ही माता लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय है। इसे चढ़ाने से व्यक्ति पर भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है और शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।

कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को उनके प्रिय फूल अवश्य चढ़ाएं। इससे उनकी कृपा बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;