Tue Mar 31, 2026 | Updated 07:20 PM IST HZ Awards 2026
kamada ekadashi  shri vishnu ka bhog

Kamada Ekadashi 2024 Bhog: कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग

ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और एकादशी का व्रत करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।  
Editorial
Updated:- 2024-04-17, 12:48 IST

Kamada Ekadashi Par Bhagwan Vishnu Ka Bhog: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और एकादशी का व्रत करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। अगर आप भी कामदा एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो भगवान विष्णु को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए, इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जान सकते हैं। 

भगवान विष्णु को लगाएं मीठी दही का भोग 

kamada ekadashi  lord vishnu bhog

भगवान विष्णु को मीठे दही का भोग कामदा एकादशी के दिन अवश्य लगाना चाहिए। मीठे दही का भोग लगाने से घर का पारिवारिक क्लेश दूर होता है और भगवान विष्णु की कृपा से सदस्यों के बीच मधुरता और प्रेम बढ़ता है। 

यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2024 Vrat Katha: कामदा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, हर कामना होगी पूरी

भगवान विष्णु को लगाएं पीले मिष्ठान का भोग 

भगवान विष्णु का प्रिय रंग पीला है। ऐसे में भगवान विष्णु को कामदा एकादशी के दिन पीले मिष्ठान का भोग अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और सभी कामनाएं पूरी हो जाती हैं।  

kamada ekadashi  bhagwan vishnu bhog

भगवान विष्णु को लगाएं पंजीरी का भोग 

भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग भी कामदा एकादशी के दिन लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग लगाने से ग्रह दोष दूर होते हैं और ग्रहों की शुभता के कारण शुभ परिणाम मिलने लगते हैं।  

यह भी पढ़ें: Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी के दिन क्या करें और क्या न करें?

भगवान विष्णु को लगाएं सफेद लड्डुओं का भोग

भगवान विष्णु को सफेद लड्डू का भोग भी कामदा एकादशी के दिन लगा सकते हैं। सफेद लड्डू का भोग इसलिए लगाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु श्वेत वस्त्र धारण करते हैं और भक्तों को दर्शन देते हैं।  

भगवान विष्णु को लगाएं पंचामृत का भोग 

भगवान विष्णु को कामदा एकादशी के दिन पंचामृत का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। पंचामृत का भोग लगाने से घर में लक्ष्मी माता का वास होता है और घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है।

 

अगर आप भी कामदा एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग में क्या-क्या अर्पित कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;