
January Ka Akhiri Pradosh Vrat 2026: जनवरी महीने में तीन प्रदोष पड़ने वाले थे। इस बार जो प्रदोष व्रत पड़ रहा है वो इस महीने की 30 तारीख को पड़ रहा है। ऐसे में ये व्रत शुक्रवार को रखा जाएगा और इसका पारण 31 जनवरी को होगा। पंडित जन्मेश द्विवेदी ने इसके शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में जरूरी जानकारी आर्टिकल में शेयर की है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, जनवरी में माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 30 जनवरी से सुबह 11 बजकर 9 मिनट से शुरू हो रही है और 31 जनवरी को सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में जनवरी महीने का आखिरी प्रदोष व्रत 30 जनवरी को रखा जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 31 तारीख की सुबह ये तिथि समाप्त हो जाएगी। इसलिए इसका पारण 31 जनवरी को किया जाएगा।

30 जनवरी को प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त शाम को 05 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा। प्रदोष काल का ये समय रात 08 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। ये तिथि भगवान शिव की पूजा का होता है। ऐसे में आप लगभग ढाई घंटे के शुभ समय में पूजा कर सकती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही सुख-समृद्धि का वास आपके घर में होगा। इसे करने से आपको अकाल मृत्यु से भी मुक्ति मिलती है और शिव के चरणों में आपको स्थान मिलता है। इसे रखने से यश और कीर्ति में वृद्धि होती है। साथ ही आपके सभी कार्य आसानी से होते हैं। बस आपको सही तारीख, मुहूर्त और महत्व के बारे में जानना होगा।

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat January 2026 Date: आज है जनवरी का दूसरा प्रदोष व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
प्रदोष का व्रत रखने से आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी। साथ ही आपके जीवन में आने वाली अड़चन कम होगी। आप इस आर्टिकल में मुहूर्त और तिथि के बारे में जानकारी को प्राप्त कर सकती हैं और सही समय पर प्रदोष व्रत का संकल्प से सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat List 2026: जनवरी से दिसंबर तक कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत? तिथि सहित पूजा का शुभ मुहूर्त भी जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।