how to please goddess lakshmi on diwali

Diwali 2023: दिवाली पर धन लक्ष्मी को बुलाने के लिए करें ये 3 खास उपाय

दिवाली के त्यौहार का इंतजार हर भक्त को होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन मां लक्ष्मी को आसानी से खुश करके धन की प्राप्ति हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2023-09-22, 17:59 IST

इस साल 12 नवंबर 2023 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। देशभर में हर साल इस पर्व को लोग एक जश्न के रूप में मनाते हैं। इस दिन परिवार पर मां लक्ष्मी की खास कृपा रहती है। अगर आपके घर के आर्थिक हालात ठीक नहीं है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिसे करने पर आपके परिवार पर भी मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। 

द्वार पर जलाएं 13 दीप

how to please goddess lakshmi diwali

मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको धनतेरस की शाम को मुख्य द्वार पर 13 दिये जलाने चाहिए। साथ ही आपको अपने घर के कोनों पर भी 1-1 करके 13 दिए जलाने हैं। धनतेरस के खास मौके पर आपको कुल 26 दिए जलाने चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

इसके अलावा आपको दिवाली के खास पर्व पर दीए दान भी करने चाहिए। अगर आप दिए दान करके किसी घर में दिवाली के अवसर पर खुशी लाते हैं, तो माता लक्ष्मी आपसे बेहद प्रसन्न होती हैं। (माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी

इसे भी पढ़ें- दिवाली आने से पहले जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगा फायदा

मंदिर घर में रखें चांदी के लक्ष्मी और गणेश जी

please goddess lakshmi

दिवाली के इस खास पर्व पर आपको चांदी के लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्ति रखकर पूजा करनी चाहिए। यह धन प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।  (माता लक्ष्मी से जुड़े ये 8 उपाय ला सकते हैं घर में खुशहाली)

इसे भी पढ़ें- Diwali 2023: दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान भूलकर भी ना करें इन बातों को नजरअंदाज

गोमती चक्र

lakshmi pooja

मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं, तो गोमती चक्र का इसमें अहम योगदान है। गोमती चक्र एक विशेष प्रकार का पत्थर होता है। इस गोमती चक्र को दिवाली की रात पूजा के दौरान जलते हुए दीप में डाल दें, फिर अगले दिन आपको उस गोमती चक्र को कपड़े में डालकर अपने धन वाले स्थान पर रखना है।

आप जहां भी पैसे रखते हैं या अपने आभूषण रखते हैं, उस स्थान पर इस गोमती चक्र को रखने से धन की प्राप्ति होती है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;