घर को धन धान्य से भरना और ख़ुशी की कामना करना भला किसे पसंद नहीं होता है। इसके लिए लोग कई तरह के प्रयास करते हैं। खासतौर पर महिलाएं घर की सुख समृद्धि के लिए बहुत से उपाय करती हैं। लोग घर को खुशियों से भरने के लिए माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं साथ ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए भी कई तरह के प्रयास करते हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताते हैं जिन्हें आजमाकर माता लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है।
कन्या से न लगवाएं पोछा
कई लोग अपने घर के काम के लिए छोटी लड़कियों को रखते हैं और उनसे घर के सारे काम करवाते हैं। ऐसे ही कामों में से एक है घर में झाड़ू पोछा करवाना। कभी भी कन्या से पोछा नहीं लगवाना चाहिए क्योंकि कन्या को भगवान का रूप माना जाता है और उससे काम करवाना माता लक्ष्मी को रुष्ट करना होता है।
जूठे हाथों से पैसे का स्पर्श न करें
कई बार लोग खाना खाते हुए पैसे निकालकर रखने लगते हैं। जबकि रुपये और पैसे माता लक्ष्मी का ही रूप होते हैं और जूठे हाथों से पैसों का स्पर्श, माता लक्ष्मी का अपमान करना होता है। इसके अलावा कभी भी रुपये गिनते समय थूक नहीं लगाना चाहिए। इससे भी माता लक्ष्मी का अपमान होता है।
शुक्रवार को करें ये उपाय
माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पाने के लिए शुक्रवार के दिन प्रात:काल स्नान-ध्यान करने के बाद सफेद या क्रीम कलर के कपड़े पहनें। माता लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो को ईशान कोण या फिर पूर्व दिशा में रखकर ही पूजा करें। लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए वैभव लक्ष्मी का व्रत कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें : घर में नहीं टिक रहा है पैसा तो इन कारगर तरीकों से दूर करें वास्तुदोष
जानवरों को झाड़ू से न मारें
कभी भी झाड़ू से किसी निरीह जानवर को न मारें। हिन्दू धर्म में झाड़ू का अलग ही महत्त्व है। इसमें कभी भी पैर नहीं लगाया जाता है और ऐसा माना जाता है कि झाड़ू से किसी जानवर को मारने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर की खुशियां कम होने लगती हैं।
लक्ष्मी जी के साथ नारायण की पूजा
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्रीयंत्र पर कमल का फूल चढ़ाएं और श्री सूक्त का पाठ करें। माता लक्ष्मी के साथ भगवान श्री नारायण की भी पूजा करें। लक्ष्मी और नारायण, दोनों की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है और धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।
खीर का भोग लगाएं
माता लक्ष्मी की प्रिय चीजें (इन चीज़ों में होता है माता लक्ष्मी का वास) जैसे शंख, श्रीफल यानी नारियल आदि पूजा में विशेष रूप से रखें। इसके अलावा माता को खीर का भोग लगाएं। खासतौर पर शुक्रवार के दिन खीर का भोग लगाकर प्रियजनों में वितरित करें।
सफ़ेद चीज़ों का दान करें
यदि आप घर में सुख समृद्धि चाहती हैं तो शुक्रवार के दिन सफ़ेद चीज़ों जैसे चावल ,चीन ,आटा का दान करें। ये चीज़ें गरीबों को दान दें या फिर पंडित को दान दें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें : भगवान गणेश जी की पूजा करने से मिलते हैं ये 8 लाभ, पूरी होती है सारी मनोकामना
खड़ी झाड़ू न रखें
कभी भी झाड़ू पर पैर न लगाएं और साथ ही कभी भी खड़ा झाड़ू न रखें। ऐसा करने से भी माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं और घर में गहन हानि हो सकती है।
उपर्युक्त उपाय अपनाकर माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पायी जा सकती है। इसलिए इन उपायों को अपनाकर आप घर को धन धान्य से भर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and pintrest
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों