हिन्दू धर्म में तीज का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। तीज का व्रत सुहागिन महिलओं के लिए अखंड सौभाग्य लेकर आता है। इसी कारण से सुहागिन महिलाओं के लिए तीज का पर्व बहुत खास होता है। पंचांग के अनुसार, साल में तीन बार तीज मनाई जाती है। इन्हीं में से एक है हरतालिका तीज जो इस बार 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। ऐसे मेंज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्सने हमें बताया कि हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को कुछ विशेष चीजें खरीदकर घर अवश्य लानी चाहिए। आइये जानते हैं हरतालिका तीज पर सुहागिनों द्वारा कौन सीक चीजों को खरीदना हितकारी हो सकता है।
हरतालिका तीज 2024 सुहागिन महिलाएं खरीदें सोलह श्रृंगार का सामान
शास्त्रों में स्त्री के सोलह श्रृंगार बताये गए हैं। किसी भी व्रत या त्यौहार के दौरान सुहागिन महिला का सोलह श्रृंगार करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में हरतालिका तीज के दिन सुहागिन स्त्रियों को सोलह श्रृंगार का सामान खरीदकर अवश्य लाना चाहिए।
हरतालिका तीज 2024 सुहागिन महिलाएं खरीदें कुमकुम, हल्दी या आल्ता
ज्योतिष शास्त्र में कुमकुम को भाग्योदय करने वाला, हल्दी को नकारात्मकता दूर करने वाली और आल्ते को दोषों से मुक्त करने वाला बताया गया है। ऐसे में हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को या तीनों वस्तुएं अवाश्यक रूप से खरीदनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:Hartalika Teej 2024: पहली बार कर रहीं हैं हरतालिका तीज का व्रत? इन नियमों का करें पालन
हरतालिका तीज 2024 सुहागिन महिलाएं खरीदें शिव-शक्ति की प्रतिमा
हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलओं को भगवान शिव और माता पार्वती की ऐसी प्रतिमा आवश्य लानी चाहिए जो उनके विवाह को दर्शाती हो। ऐसी प्रतिमा को घर में स्थापित करने से वैवाहिक जीवन का कलश दूर होता है और सुख-समृद्धि स्थापित होती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं को क्या खरीदना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों