हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह भाद्रपद माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव और माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकारा था। ऐसा कहा जाता है कि हरतालिका तीज के दिन व्रत रखने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही जीवन में चल रही सभी बाधाओं से भी छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहता है।
अब ऐसे में अगर सुहागिन महिलाएं पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रखने जा रही हैं, तो किन नियमों का पालन करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
हरतालिका तीज के दिन किन नियमों का करें पालन?
- हरतालिका तीज के दिन अगर सुहागिन महिलाएं व्रत रख रही हैं, तो महिलाओं को सोने से बचना चाहिए।
- इस व्रत के दौरान इस बात का खास ध्यान रखें कि भूलकर भी अन्न और जल का सेवन न करें।
- हरतालिका तीज के दिन बेहद शुभ योग का संयोग बना रहता है। इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा एकाग्र और ध्यान लगाकर करने से लाभ हो सकता है।
- हरतालिका तीज के दिन सोलह श्रृंगार करने का विशेष महत्व है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
- पूजा के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करना चाहिए। इससे उत्तम परिणाम मिलते हैं।
- हरतालिका तीज की कथा सुनना या पढ़ना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए कथा अवश्य सुनें। इसका बिना पूजा अधूरी मानाी जाती है।
- हरतालिका तीज का व्रत बीच में न छोड़े। इस व्रत को विधिवत रूप से करने से लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर क्यों बांधा जाता है शिवलिंग पर फुलेरा?
हरतालिक तीज व्रत का महत्व क्या है?
हरतालिका तीज को महापर्व के रूप में माना जाता है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि जो महिलाएं यह व्रत रखती हैं। उनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। साथ ही संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। इसके अलावा पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाती है। यह व्रत अविवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। कहते हैं, कि इस दिन व्रत रखने से अटल सुहाग का वरदान मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें - Hartalika Teej 2024: कैसे पड़ा हरतालिका तीज का नाम, जानें महत्व
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों