Hartalika Teej 2024: कब है हरतालिका तीज? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

हरतालिका तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 16 मिनट तक है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट है। साथ ही, राहुकाल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट है।    

hartalika teej  ka mahatva

हिन्दू धर्म में तीज का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। तीज का व्रत सुहागिन महिलओं के लिए अखंड सौभाग्य लेकर आता है। इसी कारण से सुहागिन महिलाओं के लिए तीज का पर्व बहुत खास होता है। पंचांग के अनुसार, साल में तीन बार तीज मनाई जाती है। इन्हीं में से एक है हरतालिका तीज जो भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब पड़ रही है हरतालिका तीज, क्या है इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और महत्व।

हरतालिका तीज 2024 कब है? (Hartalika Teej 2024 Kab Hai?)

hartalika teej  ki tithi

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 5 सितंबर, दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से होगा। वहीं, इसका समापन 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा।

हरतालिका तीज 2024 शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej 2024 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 16 मिनट
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट
  • राहुकाल: सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट
  • पूजा मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 2 मिनट से सुबह 8 बजकर 33 मिनट
  • पूजा अवधि: 2 घंटे 31 मिनट
  • रवि योग: सुबह 9 बजकर 25 मिनट से (7 सितंबर) सुबह 6 बजकर 2 मिनट

यह भी पढ़ें:Hartalika Teej 2024: पहली बार कर रहीं हैं हरतालिका तीज का व्रत? इन नियमों का करें पालन

हरतालिका तीज 2024 महत्व (Hartalika Teej 2024 Mahatva)

hartalika teej  ka muhurat

हरतालिका तीज के दिन जो भी सुहागिन महिलाएं व्रत रख भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आ जाती है। दांपत्य जीवन क क्लेश दूर होता है और आपसी तालमेल एवं प्रेम में वृद्धि होती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर हरतालिका तीज इस साल कब मनाई जाएगी और क्या है इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP