What is the significance of cow puja

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा पर क्यों होती है गाय की पूजा?

हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल गोवर्धन पूजा 14 नवंबर, दिन मंगलवार को पड़ रही है। 
Editorial
Updated:- 2023-11-09, 09:52 IST

Gaay Ki Puja: हिन्दू धर्म में गोवर्धन पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल गोवर्धन पूजा 14 नवंबर, दिन मंगलवार को पड़ रही है। गोवर्धन पूजा के दिन गिरिराज जी और श्री कृष्ण की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन गाय की पूजा भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

गोवर्धन पूजा पर क्यों की जाती है गाय की पूजा? 

गाय को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। गाय को मां का दर्जा दिया गया है। मान्यता है कि गया में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। 

why cow is worshipped in hinduism

वहीं,  सिर्फ गाय ही नहीं बल्कि गाय से जुड़ी हर वस्तु जैसे कि गाय का गोबर (गोबर के उपाय), गाय के खुर, गौ मूत्र, गाय की पूंछ के बाल आदि को भी शुद्ध माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja Kab Hai 2023: कब है गोवर्धन पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

यही कारण है कि गाय से जुड़ी इन वस्तुओं को पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्यों में प्रयोग में लाया जाता है। साथ ही, इनका ज्योतिष में भी खासा स्थान है। 

गाय को मां लक्ष्मी की ही तरह सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला बताया गया है। गाय श्री कृष्ण को भी अति प्रिय है। गौ सेवा से घर की उन्नति होने लगती है।

गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गबर से ही गिरिराज जी की प्रतिमा का निर्माण किया जाता है। साथ ही, इस दिन गाय मूत्र का हवन में भी प्रयोग होता है। 

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2023: क्यों की जाती है गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा? जानें कितनी परिक्रमा के बाद मनोकामना हो जाती है पूरी

पौराणिक कथा के अनुसार, जब श्री कृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़ा था तब गौ माता ने श्री कृष्ण (श्री कृष्ण के मंत्र) की पूजा कर उनके क्रोध से इंद्र की रक्षा की थी। 

तब श्री कृष्ण ने गौ माता को गोवर्धन पूजा के दिन पूजे जाने का वरदान दिया था। इसलिए गाय की पूजा के बिना गोवर्धन पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों गोवर्धन पूजा के दिन श्री कृष्ण और गिरिराज जी के साथ महत्वपूर्ण मानी जाती है गाय की पूजा और क्या है इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;