image

Dussehra 2024 Upay: विजय दशमी पर करें ये महा उपाय, हर काम में मिलेगी जीत

दशहरा को विजय दशमी भी कहते हैं। इसी कारण से ज्योतिष में ऐसा बताया गया है कि इस दिन कुछ सरल छोटे-छोटे उपाय करने से हर कम में जीत हासिल की जा सकती है। 
Editorial
Updated:- 2024-10-04, 14:54 IST

दशहरा इस साल 12 अक्टूबर, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। दशहरा के दिन जहां एक ओर रावण किया जाता है तो वहीं दूसरी ओर श्री राम की पूजा का विधान है। इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में भी दशहरा को बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है क्योंकि इस दिन दसों दिशाएं खुली होती हैं और शुभता प्रदान करती हैं। दशहरा को विजय दशमी भी कहते हैं। इसी कारण से ज्योतिष में ऐसा बताया गया है कि इस दिन कुछ सरल छोटे-छोटे उपाय करने से हर कम में जीत हासिल की जा सकती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से।

दशहरा के उपाय (Dussehra Ke Upay)

दशहरा के दिन घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शमी का पौधा लगाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और सकारात्मकता बढ़ेगी।

dussehra 2024 astro remedies

दशहरा के दिन सरसों के तेल में तिल मिलाकर जलाएं। इससे शनिदेव का क्रोध शांत होगा और साढ़े साती एवं ढैय्या से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Dussehra Kab Hai 2024: 12 या 13 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

दशहरा के दिन घर में सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ करें। इससे भगवान श्री राम का आशीर्वाद मिलेगा और शुभता आएगी।

दशहरा के दिन घर में राम दरबार की स्थापना करना भी शुभ माना जाता है। इससे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और ग्रह दोष मिटता है।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2024 Upay: दशहरा पर पति-पत्नी जरूर करें ये पांच उपाय, जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

दशहरा के दिन 7 लौंग, 7 कपूर और 5 तेजपत्ते लेकर उन्हें जला लें और फिर उसका धुंआ घर में करें। इससे बुरी नजर उतर जाती है।

dussehra 2024 remedies

दशहरा के दिन शनिदेव और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन के संकट दूर होते हैं और शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर दशहरा के दिन कौन से उपाय करने से हर काम में सफलता पाई जा सकती है और क्या हैं उन उपायों से मिलने वाले अन्य लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;