अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन दशहरा पर्व मनाया जाता है। दशमी तिथि को विजय दशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन रावण दहन करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि दशहरा पर रावण दहन देखना बहुत शुभ होता है। साथ ही, इस दिन घर पर श्री राम की पूजा करने का भी विशेष स्थान मौजूद है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब पड़ रहा है दशहरा, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और क्या है इसका महत्व।
अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का शुभारंभ 12 अक्टूबर, दिन शनिवार को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से होगा। वहीं, इसका समापन 13 अक्टूबर, दिन रविवार को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा। यूं तो उदया तिथि के अनुसार, दशहरा 13 अक्टूबर को मनाया जाना चाहिए लेकिन चूंकि दशहरे की पूजा शाम में होती है इसलिए यह पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: आम के पेड़ की लकड़ी का दीपक जलाने से क्या होता है?
दशहरा के दिन श्रवण नक्षत्र सुअभ 5 बजकर 25 मिनट से शुरू हो रहा है और 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा। इसके अलावा, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। दशहरे की पूजा विजय मुहूर्त में करना सर्वाधिक शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस मुहूर्त में किया गया दशहरे का पूजन हर कार्य में विजय दिलवाता है।
यह भी पढ़ें: हाथ में कितनी अंगूठियां पहननी चाहिए?
दशहरा श्री राम की रावण पर विजय को दर्शाता है, लेकिन इसका महत्व सिर्फ इतना ही नहीं है। दशहरे के दिन श्री राम की पूजा करने से कार्यों में विजय मिलने लगती है। सफलता के नए मार्ग खुलते हैं और निर्भीकता जैसे सद्गुण का संचार होता है। वहीं, इस दिन रावण दहन देखने से आत्मिक, मानसिक और शारीरिक दोषों का नाश होता है। व्यक्ति में दिव्यता जन्म लेने लगती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर इस साल दशहरा कब मनाया जाएगा, क्या है इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और उसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।