
हम में से बहुत से लोग धार्मिक होंगे तो बहुत से लोग आध्यात्मिक होंगे। अब आप कहेंगे कि दोनों में अंतर क्या है तो बता दें कि किसी भी व्यक्ति के धार्मिक होने और उसके आध्यात्मिक होने में बहुत अंतर होता है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बारे में हमें ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया। साथ ही, शास्त्रों में आध्यात्मिक और धार्मिक होने के बीच का अंतर विस्तार के साथ बताया गया है। तो चलिए इसी कड़ी में जानते हैं कि धार्मिक होने और आध्यात्मिक होने में क्या अंतर होता है।

शास्त्रों के अनुसार, किसी व्यक्ति के धार्मिक होने का मतलब होता है कि धर्म के साथ सांसारिक कर्म। यानी कि व्यक्ति धार्मिक गतिविधियां करता है लेकिन उसके साथ उसके सांसारिक कर्म भी शामिल होते हैं।
यह भी पढ़ें: Puja-Path: आठ के आकार में ही क्यों की जाती है आरती? जानें कारण
उदाहरण के तौर पर, अगर कोई व्यक्ति धार्मिक है तो उसका अर्थ है कि वह पूजा-पाठ भी करेगा, दान-पुण्य भी करेगा जो धर्म के अंतर्गत आता है और वह सांसारिकता भी निभाएगा जैसे कि अच्छे कर्म करेगा।
पूजा-पाठ के साथ-साथ दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करना, किसी की मदद करना, किसी के साथ बुरा न करना और न ही सोचना, अपने कर्म अपने विचार आदि को सकारात्मक रखना अपने एवं दूसरों के प्रति।

किसी भी व्यक्ति के आध्यात्मिक होने का अर्थ है कि वह पूर्णतः धार्मिक कार्यों में लीन है उसे संसार की किसी भी गतिविधि में कोई रूचि नहीं है, वह पूरी तरह से भगवान के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुका है।
इसका सीधा और सरल उदाहरण है कि जितने भी असली साधु-संत हैं जो भगवत मार्ग पर चलते हैं वह आध्यात्मिक हैं जबकि गृहस्थ लोग धार्मिक कहलाते हैं क्योंकि वह सांसारिकता से भी जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Shiv Ji Ke Upay: शनिवार के दिन शिव जी से जुड़े करें ये उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
हां, आध्यात्मिक वह भी कहलायेंगे जो साधु-संत नहीं हैं लेकिन कहीं न कहीं उसी मार्ग पर हैं उन्होंने सांसरिक रिश्तों को छोड़ दिया है और भगवान की प्राप्ति के लिए उनके चरणों में खुद को समर्पित किया हुआ है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: meta ai
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।