mesh rashi ke logo ke liye padhai

मेष राशि के लोगों को किस क्षेत्र में करनी चाहिए नौकरी?

हर राशि का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। उसी ग्रह की दिशा और दशा के अनुसार राशि के लोगों को अपने जीवन से जुड़े निर्णय लेने चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2023-08-26, 10:55 IST

Career Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है।

वह ग्रह उस राशि का स्वामी कहलाता है और उसकी दिशा एवं दशा का उस राशि पर प्रभाव पड़ता है। 

ग्रह का शुभ या अशुभ होना उस राशि के लोगों के जीवन में होने वाली घटनाओं को निर्धारित करता है।

ऐसे में अपनी राशि के स्वामी ग्रह की चाल को देखकर ही जीवन से जुड़े जरूरी निर्णय लेने चाहिए। 

इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि मेष राशि के लिए कौन सा करियर बेहतर है।

यानी कि मेष राशि वाले लोगों को किस क्षेत्र में अपना करियर चुनने से लाभ और सफलता मिलेगी। 

नौकरी में कैसा होता है मेष राशि वालों का भाग्य? (Fate Of Aries People In Job)

mesh rashi ke logo ke liye business

  • मेष राशि वालों का नौकरी (नौकरी में तरक्की के उपाय) में भाग्य बहुत अच्छा माना जाता है।
  • 95% ऐसा होता है जब इस राशि के लोगों को पसंदीदा नौकरी मिलती है।
  • खास बात यह है कि इस राशि के लोग नौकरी में हमेशा नंबर 1 रहते हैं।

यह भी पढ़ें: मेष राशि के लोगों का मेष के साथ कैसा होता है रिश्ता, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

  • इस राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की भी बहुत जल्दी-जल्दी मिलती है। 
  • साथ ही, इस राशि के लोगों को नौकरी स्थल पर बहुत सम्मान प्राप्त होता है।

किस क्षेत्र में नौकरी करना है मेष राशि के लिए शुभ? (Jobs For Aries People For Good Career)

mesh rashi ke logo ke liye job

  • मेष राशि का ग्रह मंगल (मंगल को मजबूत करने के उपाय) है। ऐसे में इस ग्रह के अनुसार ही जॉब चुननी चाहिए।
  • मेष राशि के पुरुषों के लिए इंजीनियरिंग और मिलिट्री की जॉब अच्छी होती है।
  • पुलिस फोर्स या डिफेंस में भी मेष राशि के पुरुषों का भविष्य उज्जवल होता है। 

यह भी पढ़ें: जानें कैसा होता है मेष राशि के लोगों का स्वभाव

  • वहीं, इस राशि की महिलाओं की बात करें तो वह कला में अच्छा हुनर दखाती हैं।
  • इस राशि की महिलाओं को स्टाइलिस्ट के काम में अपना हाथ आजमाना चाहिए।
  • इस राशि की महिलाएं खेल में आगे बढ़ सकती हैं और नाम कमा सकती हैं। 
  • वो जॉब्स जो लीडरशिप से जुड़ी हैं वह भी इस राशि की महिलओं के लिए उत्तम हैं। 

 

अगर आपकी राशि भी मेष है तो आप यहां इस लेख के माध्यम से अपने लिए उचित नौकरी का चुनाव कर सकते हैं और अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;