भगवान की पूजा में दीपक प्रज्वलित करने का अपना अलग महत्व है। भगवान के सामने हम श्रद्धा पूर्वक दीपक जलाते हैं और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि संध्या काल में दीपक जलाना बहुत शुभ होता है और यह दीपक कुछ विशेष सामग्रियों से जलाने का अलग ज्योतिष महत्व होता है।
ऐसा माना जाता है कि प्रकाश संपूर्ण ब्रह्मांड में गति की ऊर्जा का प्रवाह करता है। प्रकाश का मुख्य स्रोत सूर्य है और दीपक की बाती से निकलने वाली रोशनी को वेदों में अग्नि या सूर्य का तत्व माना जाता है।
देवी-देवताओं की पूजा में दीपक जलाने का विशेष महत्व है। जो लोग विधि-विधान से पूजा करने में सक्षम नहीं हैं, वे केवल भगवान के सामने दीपक श्रद्धा से दीपक प्रज्वलित कर दें तो शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
आमतौर पर घी या तेल का दीपक जलाने की परंपरा रही है। पूजा के समय दीपक कैसा होना चाहिए, उसमें कितनी बत्तियां होनी चाहिए, यह भी महत्वपूर्ण है और दीपक में इस्तेमाल होने वाले तेल का भी विशेष महत्व है। ऐसे ही तेलों में से एक है तिल का तेल। ऐसी मान्यता है कि तिल का दीपक जलाने के कई ज्योतिष लाभ हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
यदि आप घर में तिल के तेल का दीपक जलाती हैं तो आपके घर की समस्त बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में समृद्धि बनी रहती है। यह दीपक आस-पास के वातावरण से बुरी शक्तियों को दूर करने में भी मदद करता है और सकारात्मक वातावरण प्रदान करता है। इस दीपक की लौ से आस-पास शुद्धता फैलती है और किसी भी तरह की बुरी शक्तियों को दूर करने में मदद मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: घर में रोज जलाएं घी का दीपक, सुख, संपत्ति और सेहत की होगी वर्षा
सूर्य आपके जीवन में अधिकार, जीवन शक्ति और व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करता है। यदि आपकी जन्म कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो इसे सकारात्मक बनाने और सूर्य को मजबूत करने के लिए तिल के तेल का दीपक जलाना फायदेमंद हो सकता है। यह आपके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमताओं और समग्र कल्याण को बढ़ा सकता है।
चंद्रमा एक ऐसा ग्रह है जो भावनाओं, अंतर्ज्ञान और मानसिक शांति से जुड़ा होता है। घर में तिल के तेल का दीपक जलाने से चंद्रमा की ऊर्जा को संतुलित करने, भावनात्मक सद्भाव, स्थिरता और शांति की भावना को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। यदि आप नियमित इस तेल का दीपक जलाती हैं तो कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
मंगल साहस, ऊर्जा और दृढ़ संकल्प का प्रतीक होता है। घर में संध्याकाल में नियमित रूप से तिल के तेल का दीपक जलाने से मंगल ग्रह को प्रसन्न किया जा सकता है और इसके अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है, जिससे इसकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में निर्देशित करने में मदद मिलती है।
यदि आप मुख्य रूप से शाम के समय मुख्य द्वार पर तिल के तेल का दीपक जलाती हैं तो बुध ग्रह सकारात्मक परिणाम मिलते हैं और इसकी स्थिति भी मजबूत होती है। बुध ग्रह संचार, बुद्धि और सीखने की प्रवृत्ति को नियंत्रित करता है। तिल के तेल का दीपक जलाने से बुध के सकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं।
तिल के तेल का दीपक जलाने से बृहस्पति और शुक्र ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। इसमें से बृहस्पति ज्ञान, विकास और प्रचुरता का ग्रह माना जाता है। बृहस्पति की कृपा पाने और जीवन में समृद्धि, ज्ञान और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने के लिए संध्याकाळ में ये दीपक अवश्य जलाएं।
साथ ही, शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने और जीवन में प्रेम, सद्भाव और सौंदर्य का बनाए रखने के लिए तिल के तेल का दीपक जलाना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: शाम के समय इस दिशा की ओर होनी चाहिए जलते दीपक की लौ
ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि घर में नियमित रूप से तिल के तेल का दीपक जलाने से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है। साथ ही इससे शनिदेव की सम्पूर्ण कृपा दृष्टि प्राप्त होती है। यदि आपकी कुंडली में शनि की साढ़े साती चल रही है तो आप इसके प्रभाव को कम करने के लिए नियमित रूप से तिल के तेल का दीपक अवश्य जलाएं। इससे आपको ग्रहों की शांति के साथ कई समस्याओं से बाहर आने की शक्ति भी मिलती है।
यदि आप अपने घर में समृद्धि रखना चाहती हैं तो नियमित रूप से पूजा के दौरान तिल के तेल का दीपक अवश्य जलाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik .com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।