अश्विन माह का शुभारंभ 19 सितंबर, दिन गुरुवार से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 17 अक्टूबर, दिन गुरुवार को होगा। अश्विन माह में भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण और दान का भी विशेष महत्व। इसके अलावा, अगर भगवान विष्णु की पूजा कर उनके निमित्त कुछ चीजों का दान किया जाए तो इससे जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं और श्री हरि की कृपा मिलती है। इस बारे में आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से।
अश्विन माह में पितृपक्ष आते हैं। ऐसे में इस माह में तिल का दान अवश्य करना चाहिए। तिल के दान से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। इसके अलावा, पितृ दोष अगर कुंडली में है तो वह भी दूर हो जाता है।
अश्विन माह में सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में अगर इस माह में रोजाना सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सूर्य देव के निमित्त लाल रंग का पुष्प मंदिर में दान किया जाए तो इससे सौभाग्य में वृद्धि होने लग जाती है।
इसे जरूर पढ़ें - Ashwin Month 2024: कब से शुरू हो रहा है अश्विन माह? जानें नियम और महत्व
अश्विन माह में वस्त्रों के दान का विशेष महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में गर किसी जरूरतमंद को कपड़े दान किये जाएं तो इससे दान करने वाले व्यक्ति का घर हमेशा सुख-समृद्धि से भरा रहता है।
इसे जरूर पढ़ें - क्या आपके घर में भी है 'ओपन किचन'? जानें इससे जुड़े कुछ सरल वास्तु टिप्स
शंख को सकारात्मकता बढ़ाने और नकारात्मक ऊर्जा कोम खत्म करने वाला माना जाता है। अगर आपके घर में नकारात्मकता है या फिर पितरों की नाराजगी के कारण अशुभ घटनाएं हो ही हैं तो शंख का इस माह में दान करें।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर अश्विन माह में किन चीजों का दान करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।