(Apply tripund tilak to get rid of rahu and ketu dosha) ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु ग्रह को बहुत अशुभ और छाया ग्रह माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जिस भी जातक की कुंडली में राहु और केतु दोष होता है। उसके जीवन में परेशानियां ही परेशानियां आती रहती है। ऐसे में जो व्यक्ति जितनी भी मेहनत कर ले, उसमें उसे कभी सफलता नहीं मिलती है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि राहु और केतु कुंडली में शुभ प्रभाव भी देते हैं, लेकिन अधिकांश रूप से राहु और केतु की दशा बहुत कष्टदायी होती है। इसके निवारण के लिए कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं, ताकि व्यक्ति को राहु और केतु दोष से छुटकारा मिल सके।
अब ऐसे में माथे पर तिलक लगाने से भी व्यक्ति राहु और केतु दोष से मुक्ति मिल सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
अगर आपकी कुंडली में राहु और केतु दोष है, तो उससे छुटकारा पाने के लिए माथे पर त्रिपुंड तिलक जरूर लगाएं। क्योंकि यह भगवान शिव का चिह्न है और इतना ही नहीं भोलेनाथ (भोलेनाथ मंत्र) की पूजा भी विशेष रूप से करें। ऐसा कहा जाता है कि उनकी पूजा करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलने लग जाएंगे और राहु के साथ केतु से भी छुटकारा मिल सकता है।
ज्योतिष के अनुसार जिस भी जातक की कुंडली में राहु और केतु दोष है, उसे भगवान श्रीकृष्ण की शेषनाग पर नृत्य करते हुए तस्वीर को घर लेकर आएं। इससे आपकी परेशानियां कम हो सकती है और श्रीकृष्ण का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें - माथे पर तिलक के साथ लगाएं किचन की एक सामग्री, धन से भर जाएगी तिजोरी
अगर आपकी कुंडली में राहु और केतु दोष है, तो गोमेद रत्न जरूर धारण करें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Hindu Tilaka: माथे के अलावा गले, भुजा और छाती पर क्यों लगाया जाता है तिलक
अगर आपकी कुंडली में राहु और केतु दोष है, तो कुत्तों को रोटी खिलाएं। इससे आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं और आपके जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती है। बुधवार और शनिवार (शनिवार मंत्र) का दिन कुत्तों को रोटी खिलाने के लिए शुभ दिन है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।