Sun Mar 22, 2026 | Updated 03:23 AM IST HZ Awards 2026
image

मेहंदीपुर बालाजी से आने के बाद भूलकर भी 40 दिन तक न करें ये 3 काम, हो सकते हैं ये नुकसान

मेहंदीपुर बालाजी धाम भगवान हनुमान को समर्पित है। इस मंदिर में लोग दर्शन करने जाते हैं। साथ ही, वहां से आने के बाद कुछ ऐसे नियम हैं, जिसका पालन करना जरूरी होता है। आर्टिकल में बताते हैं किन नियमों का पालन करना जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2025-06-19, 18:48 IST

राजस्थान का मशहूर मेहंदीपुर बालाजी मंदिर हनुमान जी का सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक है। यहां पर लोग भूत-प्रेत बाधाओं और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति पाने के लिए आते हैं। वहीं कुछ लोग भगवान के दर्शन करने आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति यहां पर दर्शन करने आता है। उसे 40 दिन तक कुछ खास चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। तभी उसे यात्रा का पूरा फल मिलता है। आर्टिकल में बताते हैं किन नियमों का पालन करना जरूरी होता है।

मांस मदिरा का न करें सेवन

हनुमान जी प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी से आने के बाद मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप यात्रा करते हैं, तो सात्विक जीवनशैली का पालन करते हैं। ऐसे ही आपको वहां से आने के बाद 40 दिनों तक इस नियम का पालन करना चाहिए। यह सिर्फ यात्रा के दौरान ही नहीं लागू होता है, बल्कि इस नियम को आपको यात्रा के बाद भी जरूर पालन करना चाहिए। तभी आप यात्रा का फल पाएंगे।

Balaji temple

किसी भी सफेद चीज का सेवन न करें

मेहंदीपुर बालाजी के मंदिर में भूत-प्रेत बाधाओं और नकारात्मक शक्तियों को दूर किया जाता है। ऐसे में वहां से किसी भी चीज को मनाही होती है। ऐसे में आपको भी 40 दिनों तक कुछ खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए। आप वहां से आएं तो किसी के घर का या बाहर से लेकर सफेद मीठा न खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ समय के लिए यह ऊर्जा आपके आसपास ज्यादा रहती है। इसलिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इस दुर्लभ पौधे को लगाने से दूर होती है घर की नकारात्मक ऊर्जा

More For You

सूतक वाली जगहों पर न जाएं

अगर आप मेहंदीपुर बालाजी के मंदिर से आए हैं, तो कोशिश करें की 40 दिन तक किसी भी सूतक वाली जगहों पर न जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि सूतक वाली जगहों पर जानें से नकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास ज्यादा आ सकती हैं। इसलिए आपको इन चीजों से बचना चाहिए।

Balaji

मेहंदीपुर बालाजी धाम एक बहुत ही सिद्ध और चमत्कारी स्थान है, लेकिन यहां के नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी है। इन नियमों का पालन करके ही भक्तजन बालाजी की पूर्ण कृपा प्राप्त कर अपने संकटों से मुक्ति पा सकते हैं। साथ ही, अपने आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Bad Energy In Home Removing Tips: घर के इन कोनों पर होती है नकारात्मक ऊर्जा, जानें दूर करने के उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Social media

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;